खबर शहर , बटेश्वर मेला : घोड़े-घोड़ियों की कलाबाजियों पर पारखी लट्टू – INA

बटेश्वर। उत्तर भारत का ऐतिहासिक बटेश्वर मेला घोड़े-घोड़ियों की कलाबाजियों से गुलजार है। घोड़ों के अजब-गजब करतब खरीदारों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अपने घोड़ों की मनमुताबिक कीमत पाने के लिए दूर-दराज से आए पशुपालक उनके अनोखे व हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर व्यापारियों और सैलानियों को खूब लुभा रहे हैं। शनिवार को दो पैरों पर घोड़ों का डांस और रेस देखकर खरीददार मोहित हो गए।


Table of Contents

प्रथम चरण के पशु मेले में घोड़ों की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। पशुपालक अपने घोड़े और घोड़ियों की प्रतिभा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तेज दौड़ और सधी कदमताल। मैदान पर सरपट दौड़ते घोड़े और उनकी सधी हुई चाल दर्शकों का मन मोह रही है। घोड़ों का दो पैरों पर खड़े होकर डांस करना, खाट पर संतुलन साधकर अद्भुत नृत्य करना और इशारों पर नाचना मेले में आने वाले हर शख्स को आकर्षित कर रहा है। पशुपालक इन कलाबाजियों के जरिए खरीदारों को रिझाने और अपने पशुओं की ऊंची कीमत वसूलने में जुटे हैं।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News