खबर शहर , आगरा Live:अखिलेश यादव का इंतजार, जीआईसी मैदान में जुटी भीड़; 2027 के लिए करेंगे चुनावी शंखनाद – Agra Live Akhilesh Yadav To Attend Dalit Conference, Sp Prepares For 2027 Elections – INA

12:40 PM, 15-Nov-2026
दलित सम्मेलन के मंच पर बैठे 30 जिलों के 300 पदाधिकारी
समाजवादी पार्टी के जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन का मंच सज चुका है। कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है। अखिलेश यादव को 12 बजे पहुंचना था, लेकिन उनके आने में विलंब के कारण कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए लोकगीतों की धुनें बज रही हैं।
12:33 PM, 15-Nov-2026
आगरा LIVE: अखिलेश यादव का इंतजार, जीआईसी मैदान में जुटी भीड़; 2027 के लिए करेंगे चुनावी शंखनाद
पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के रथ पर सवार होकर सत्ता में वापसी की बाट जोह रही समाजवादी पार्टी दलितों को रिझाने में लगी है। जीआईसी मैदान में होने वाले दलित सम्मेलन इसका सीधा उदाहरण है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए के नारे को धार देने कुछ ही देर में आ रहे हैं। इसके साथ ही वे दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शंखनाद करेंगे।
दिल्ली से निजी विमान से दोपहर करीब 12 बजे अखिलेश यादव खेरिया हवाई अड्डे आना था, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले जीआईसी मैदान में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। अखिलेश यादव व खेरिया हवाई अड्डे से पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पहुंचेंगे।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala