एमपी-यूपी सहित 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी:SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का आदेश; 20 राज्यों से 13 करोड़ नाम हटाए गए थे- INA NEWS

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत वोटर लिस्ट अपडेट होगी। इसमें नए नाम जोड़े जाएंगे और पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। SIR के दौरान 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में करीब 13 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR चल रहा है या हाल ही में पूरा हुआ है, वहां SSR का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। SSR के जरिए वोटर लिस्ट अपडेट करने का मकसद क्या है? चुनाव आयोग के मुताबिक, SSR का मकसद वोटर लिस्ट में पात्र लोगों के नाम जोड़ना, पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारना और सूची को अपडेट रखना है। इसमें खास तौर पर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। आयोग के निर्देश के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 के अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी पहले से आवेदन कर सकेंगे। इससे उन्हें पात्र होने पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। UP समेत 5 राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव SSR की प्रक्रिया ऐसे समय हो रही है, जब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस पांचों राज्यों में भी SSR के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म होगा। मणिपुर की 60, गोवा की 40, पंजाब की 117 और उत्तराखंड की 70 सीटों वाली विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत चुनाव आयोग विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से छह महीने पहले भी चुनाव करा सकता है। मतदान केंद्रों की व्यवस्था भी सुधारी जाएगी आयोग ने मतदान केंद्रों की संख्या और उनकी जगह की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य तौर पर एक मतदान केंद्र पर 1,200 से ज्यादा मतदाता नहीं होने चाहिए। जरूरत पड़ने पर नए मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं। अधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मतदाताओं को वहां पहुंचने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े। हाईराइज सोसायटियों, रिहायशी कॉलोनियों और शहरी झुग्गी-बस्तियों में भी नए मतदान केंद्रों की जरूरत का आकलन किया जाएगा।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News