वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- ISIS का दूसरा सबसे बड़ा लीडर मारा गया; अमेरिका-नाइजीरिया के जाइंट ऑपरेशन में ढेर- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS का दूसरा सबसे बड़ा नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया है। ट्रम्प ने कहा कि वह अफ्रीका में छिपा हुआ था। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने बेहद जटिल और योजनाबद्ध मिशन को अंजाम दिया। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों को लगातार उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने कहा कि अल-मिनुकी अब अफ्रीका में आतंक फैलाने या अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश नहीं कर पाएगा। ट्रम्प ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद भी किया। हालांकि ISIS की तरफ से ट्रम्प के दावे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नाइजीरिया पहले भी ट्रम्प के बयानों को लेकर चर्चा में रहा है। ट्रम्प ने आरोप लगाया था कि वहां ईसाइयों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसे नाइजीरिया सरकार ने खारिज किया था। पिछले साल क्रिसमस के दिन अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में कथित इस्लामिक ठिकानों पर हमले भी किए थे।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News