महाराष्ट्र के अमरावती-वर्धा में तापमान 46°C, देश में सबसे गर्म:गुजरात के जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC; राजस्थान में आज से फिर हीटवेव- INA NEWS

देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद हीटवेव की फिर से वापसी हो गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में शनिवार को तापमान 40°C के ऊपर दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यवतमाल और ब्रह्मपुरी में 45.2°C पारा रहा। उत्तर प्रदेश में शनिवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8°C दर्ज किया गया। इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। पर्यटकों के लिए भी ठंडे पानी और शेड की व्यवस्था की गई है। राजस्थान में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार को कई इलाकों में हीटवेव और 45°C तक तापमान पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। फलोदी में शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा 44.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 मई: 19 मई: देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News