यूपी – अपनों ने ही लूटी अस्मत: बरामदे में सो रही महिला से जेठ ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी – INA

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर तमंचे से धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने कोर्ट के आदेश पर जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जेठ की पत्नी की भी करीब एक वर्ष पहले मौत हो गई थी।
Table of Contents
इसके बाद जेठ उस पर साथ रहने का दबाव बनाने लगे। 27 अप्रैल की रात वह घर के बरामदे में सो रही थी, तभी जेठ तमंचा लेकर पहुंचा और उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डंडे से मारपीट की और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी।