यूपी – UP Weather: प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी, आज इन 10 जिलों में बरसात का रेड अलर्ट; जानिए पूर्वानुमान – INA

 उत्तर प्रदेश में मंगलवार को तराई, पश्चिमी जिलों और पूर्वांचल में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई । मिर्जापुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संभल, चित्रकूट और बलिया समेत कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। बारिश से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।


Table of Contents

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड क्षेत्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि इस दौरान बुंदेलखंड के साथ सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।

मंगलवार को मिर्जापुर में सर्वाधिक 190 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा शाहजहांपुर में 125 मिमी, सिद्धार्थनगर में 120.8 मिमी और गोरखपुर में 111 मिमी बारिश हुई। कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News