खबर शहर , Agra News: कंगना रणौत के खिलाफ दायर केस में दोनों पक्षों की हुई बहस – INA

आगरा। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर केस में सोमवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों ने बहस की। कंगना की अधिवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहस की। 4 अगस्त को फैसला आ सकता है।


Table of Contents

वादी के अधिवक्ताओं ने कहा कि अदालत अधूरी पुलिस जांच आख्या के आधार पर सुनवाई नहीं कर सकती, क्योंकि पुलिस ने बिना कंगना का बयान लिए उनकी अधिवक्ता की तरफ से बयान लेकर जांच आख्या प्रस्तुत की है। ऐसे में अदालत को धारा 225 (1) के तहत कंगना को तलब कर उसका बयान दर्ज करना चाहिए। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को सांसद कंगना रणौत के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त, 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुईं। महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News