यूपी – UP: मोबाइल बन गया मौत की वजह, भाइयों ने कहे ऐसे शब्द; बहन ने फंदे पर लटक कर दे दी जान – INA

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी साबराय में मोबाइल चलाने पर सोमवार सुबह भाइयों की डांट से आहत होकर एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव गढ़ी साबराय निवासी राम खिलाड़ी की पुत्री मंसा देवी (18) को सोमवार सुबह परिजन ने मोबाइल चलाने पर डांट दिया था। इसके बाद वह अपने भतीजे और भतीजी को स्कूल छोड़ने गई। घर लौटी तब तक परिवार के अन्य सदस्य बाहर चले गए। इसी दौरान युवती ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।


Table of Contents



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News