यूपी – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आज उठ सकता है रहस्य से पर्दा, SIT रिपोर्ट में बेनकाब हो सकते हैं कई बड़े चेहरे – INA

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) आज अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। शासन ने एसआईटी को विस्तृत जांच के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया था। तय समयसीमा पूरी होने के बाद भी बुधवार और गुरुवार तक रिपोर्ट शासन को नहीं सौंपी गई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद 13 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से एसआईटी गठित करने की मांग की थी। उसी दिन शासन ने लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज लखनऊ किरण एस. और विशेष सचिव वित्त नील रतन की तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज हुई, आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और ट्रस्ट के तत्कालीन पदाधिकारी चंपत राय व डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। बाद में शासन ने विस्तृत जांच के लिए एसआईटी की मियाद 15 जुलाई तक बढ़ा दी थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूत्रों के मुताबिक अंतिम रिपोर्ट में चढ़ावा गणना व्यवस्था में हुई अनियमितताओं, मंदिर प्रबंधन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों की भूमिका और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कई अहम सिफारिशें शामिल हैं। रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद . की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News