यूपी – Prayagraj : छुट्टी पर घर आए CRPF दरोगा का तालाब में मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका – INA

सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सीआरपीएफ दरोगा का शव घर के पास तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। दरोगा के चेहरे पर चोट का निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। दरोगा शुक्रवार को ड्यूटी से मां का इलाज कराने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Table of Contents

कोटवा गांव निवासी चंदन सिंह उर्फ बिंटू (46) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह सीआरपीएफ में एसआईएम थे। इस समय वे ग्रुप सेंटर पड़िला फाफामऊ में तैनात थे। शुक्रवार को चंदन छुट्टी लेकर अपनी मां का इलाज कराने घर आए थे। शनिवार को शाम वे घर से गांव के चौराहे पर जाने के लिए निकले थे। काफी देर बाद जब वे वापस नहीं आये तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया लेकिन पता नहीं चला। रविवार को सुबह घर के पास स्थित महुआ सागर तालाब में उनका शव मिला तो घर में कोहराम मच गया।

चंदन की स्कूटी तालाब के दूसरे किनारे  पर सड़क पर मिली है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। चंदन के चेहरे पर चोट का निशान मिलने से परिजन हत्या किए जाने के आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी होने पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमांड अधिकारी अमित सक्सेना भी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पति की मौत से पत्नी सपना सिंह बदहवास हो गईं। पुत्रियों सोनाक्षी सिंह एवं भूमि सिंह का भी रो-रो कर बुरा हाल था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News