Sport : कौन था भारत का पहला T20 कैप्टन? अब तक इन खिलाड़ियों ने संभाली कमान, धोनी-कोहली नहीं ये है सबसे सफल कप्तान #INA

Team India T20I Reacods: भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 की सबसे सफल टीम है और मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज है. 2006 में भारत ने पहली बार टी-20 मैच खेला था और उसके बाद से ही टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. नतीजा ये है कि भारत के पास 3 टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है और इस फॉर्मेट में भारत का दबदबा देखने को भी मिलता है. मगर, क्या आपको मालूम है कि टीम इंडिया का पहला टी-20 कैप्टन कौन था? अब तक कुल कितने खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में भारत की कमान संभाली है? कौन सबसे सफल टी-20 कैप्टन रहा है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं… क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से 

भारत का पहला टी-20 कैप्टन कौन था?

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टी-20 मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी और वह भारत के पहले टी-20 कैप्टन रहे. मगर, ये बात कम लोग ही जानते हैं कि वीरेंद्र सहवाग नहीं बल्कि राहुल द्रविड़ को भारत की टी-20 टीम की कमान सौंपी गई थी. मगर, वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने टीम की कप्तानी की थी. ऐसे में देखा जाए तो सहवाग ने पहले टी-20 मैच में भारत की कप्तानी की, जबकि राहुल द्रविड़ को कप्तान नियुक्त किया गया था.

भारत को किस कप्तान ने जिताए सबसे ज्यादा मैच?

भारतीय क्रिकेट टीम के महज 4 ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने 50 या उससे अधिक मैचों में कप्तानी की है. इसमें सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के नाम शामिल हैं. गौर करें, तो इनमें भारत को सबसे अधिक मैच जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा हैं. जी हां, एमएस धोनी या विराट कोहली नहीं रोहित शर्मा वह कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को सबसे अधिक टी-20 मैचों में जीत दिलाई.

एमएस धोनी:- महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. उन्होंने 72 मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली, जिसमें उन्होंने 41 मैचों में भारत को जीत दिलाई, जबकि 28 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई रहा. इस तरह माही की कप्तानी में भारतीय टीम का विनिंग प्रतिशत 56.94 रहा.

विराट कोहली:- एमएस धोनी के बाद 2017 में टी-20 टीम की कमान विराट कोहली ने संभाली थी. कोहली ने 50 टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें 30 मैचों में जीत दिलाई और 16 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. 2 मैच टाई रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे. इस तरह टी-20 टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली का विनिंग प्रतिशत 60% रहा.

रोहित शर्मा:- रोहित शर्मा ने 62 टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें 49 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है और 12 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा. इस तरह हिटमैन की कप्तानी में भारत का विनिंग प्रतिशत 79.03 रहा. 

सूर्यकुमार यादव:- 2023 में सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी. उन्होंने 52 टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें 40 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई और 8 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. 2 मैच बेनतीजा रहे और 2 मैच टाई रहे. सूर्या का विनिंग प्रतिशत 76.92 रहा.

रैंक कप्तान मैच जीत हार टाई बेनतीजा जीत प्रतिशत
1 एमएस धोनी 72 41 28 1 2 56.94%
2 रोहित शर्मा 62 49 12 1 0 79.03%
3 सूर्यकुमार यादव 52 40 8 2 2 76.92%
4 विराट कोहली 50 30 16 2 2 60.00%

इन खिलाड़ियों ने भी संभाली कमान

एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के अलावा भी कई खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की है. इसमें हार्दिक पांड्या ही एकमात्र ऐसे कप्तान रहे, जिन्होंने 16 मैच में कमान संभाली. जबकि सुरेश रैना ने 3, अजिंक्य रहाणे ने 2, शिखर धवन ने 3, ऋषभ पंत ने 5, केएल राहुल ने 1, जसप्रीत बुमराह ने 2, ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 और शुभमन गिल ने 5 मैच में कप्तानी की.

टीम इंडिया ने जीती 3 आईसीसी ट्रॉफी

1. महेंद्र सिंह धोनी (2007)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 24 सितंबर 2007 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता था. यह टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था और युवा भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में गौतम गंभीर ने 75 रन बनाए, जबकि आखिरी ओवर में जोगिंदर शर्मा ने मिस्बाह-उल-हक का विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

2- रोहित शर्मा (2024)

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था और 17 साल बाद टीम इंडिया ने दूसरी टी-20 ट्रॉफी उठाई. 29 जून 2024 को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176/7 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने 76 रन की अहम पारी खेली. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169/8 रन ही बना सकी. अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी ने भारत को यादगार जीत दिलाई.

3- सूर्यकुमार यादव (2026)

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. भारत ने खिताब को सफलतापूर्व डिफेंड करके देश को गौरवान्वित किया था. सूर्यकुमार ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक कप्तानी, बेहतरीन रणनीति और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया, जिसका टीम को भरपूर फायदा मिला. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने निर्णायक मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया.

श्रेयस अय्यर हैं मौजूदा टी-20 कप्तान

टी-20 फॉर्मेट में मौजूदा समय में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं. अय्यर को इसी साल जून में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया. हालांकि, उनकी कप्तानी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. मगर, जिम्बाब्वे दौरे पर आकर आखिरकार बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का स्वाद चखा और बैक टू बैक 2 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने 15 दिन में इंग्लैंड से छीनी बादशाहत, फिर बन गई नंबर-1 T20I, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल

कौन था भारत का पहला T20 कैप्टन? अब तक इन खिलाड़ियों ने संभाली कमान, धोनी-कोहली नहीं ये है सबसे सफल कप्तान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close