यूपी – इश्क, धोखा और मौत: प्रेमी संग भाग रही थी पत्नी, पति ने रंगेहाथ दबोचा; पेड़ से लटका मिला शव, अस्पताल में हंगामा – INA

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी के जुगरामऊ गांव में शादी के 20 दिन बाद युवक ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से एक दिन पहले रविवार को युवक का अपनी पत्नी से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। परिजन का आरोप है कि बहू बाजार से अपने प्रेमी के साथ जाने का प्रयास कर रही थी, तभी बेटे ने उसे मौके पर पकड़ लिया।
Table of Contents
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की है।