यूपी – कानपुर: मुख्यमंत्री आज बिठूर से करेंगे 411 करोड़ के 48 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास – INA

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। यह परियोजनाएं बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हैं। रविवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर सहित अन्य अधिकारी दिनभर तैयारियों में व्यस्त रहे।


Table of Contents

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे बिठूर स्टेडियम पहुचेंगे। यहां पुरोहित कालीचरण दीक्षित और लवकुश आश्रम स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले सात बटुक मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए वाल्मीकि आश्रम जाएंगे। यहां पुजारी दुर्गा प्रसाद के साथ पूजा अर्चना करने के बाद रामायण पाठ में भाग लेंगे। वनदेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर वाल्मीकि परिसर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वह सूबेदारनगर स्थित बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के घर जाकर उनकी मां डॉ. निर्मल सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। वहां से नानाराव पेशवा पार्क पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम के आगमन के मद्देजनर सफाई कर्मी दिनभर क्षेत्र को चमकाते रहे। वाल्मीकि आश्रम की तरफ जाने वाली करीब 100 मीटर सड़क बनवाई गई। वाल्मीकि आश्रम परिसर में रंग रोगन कराया गया और इसे रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में काशी मुक्ति मंच के पास वॉटरप्रूफ पंडाल किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने सिंहपुर और मंधना तक पैचवर्क कराया। हेलीपैड और जनसभा स्थल तैयार किया गया। अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बिठूर स्थित नानाराव पार्क की तैयारियों को परखा। पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News