Sport : आप तानाशाह हो! ड्रेसिंग रूम के मतभेद से लेकर गंभीर और अय्यर के मनमुटाव तक, मनोज तिवारी ने कई मुद्दों पर की खुलकर बात #INA

Manoj Tiwary on Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट टीम में आज कल बहुत उथल-पुथल चल रही है. टीम इंडिया गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले आयरलैंड सीरीज हार गई. इसके बाद उसे इंग्लैंड सीरीज में भी हार मिली. टीम इंडिया को लगातार मिल रही हार के बीच ड्रेसिंग रूप में मदभेद और मनमुटाव की खबरें सामने आईं. इस सब पर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा बायान दिया है. उनको लगता है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत को अच्छा करने के लिए टीम को ड्रेसिंग रूम में मौजूद मतभेदों को दूर करने की जरूरत है. उन्होंने टीम इंडिया में मनमुटाव और मतभेदों पर क्या कुछ बोला है, आइए जानते हैं.

मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को लेकर बोली बड़ी बात

मनोज तिवारी ने कहा कि, ‘टीम का कंट्रोल कप्तान को देना चाहिए. ये हमेशा इंडियन क्रिकेट टीम के साथ रहा है, जब-जब आपने कप्तान को पावर दी है, उसरा नीताजा आपको देखने को मिला है. आप किसी भी ऐरा को देखें आपको कप्तान का रोल पता चलेगा. सुनील गावस्कर, कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को देख लें. उन्होंने अच्छा किया है. आपको सब कप्तान पर छोड़ देना चाहिए. बतौर हेड कोच अपना सहयोग देना चाहते हैं लेकिन ये ऐसा लग रहा है कि वो (गौतम गंभीर) कप्तान के प्लान में इंटरफेयर कर रहे हैं. आपको सब कुछ कप्तान पर छोड़ देना होगा’. 

2027 वर्ल्ड कप को लेकर मनोज तिवारी की सलाह

मोनज तिवारी ने कहा कि, ‘यह मुश्किल है. अब वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे टूर के लिए वहां हैं और जब जिम्बाब्वे टूर खत्म हो जाएगा, तो गौतम भाई आएंगे और उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, मुझे लगता है कि ड्रेसिंग रूम में बहुत सारे मतभेद हैं, जिन्हें वर्ल्ड कप से पहले दूर करने की जरूरत है और अगर आप 2027 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका में अच्छा करना चाहते हैं तो प्लेइंग 11 और कॉम्बिनेशन एकदम सही होने चाहिए. ऐसा होगा आप तभी जीतने की सोच सकेत हैं’.

मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को बताया तानाशाह

उन्होंने आगे कहा कि, ‘ शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को आपने कप्तान बना दिया है, तो सब उन पर छोड़ दो और उन्हें खुद ग्रो करने दो. उन्हें अपने फैसले लेने का फ्री हेंड दो. वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार है और उनमें इतनी काबिलियत है. मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है. श्रेयस अय्यर ने ट्रॉफी जीत है. शुभमन गिल ने भी गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा किया है. कभी-कभी आपको सब उन पर छोड़ देना चाहिए और देखना चाहिए कि वो क्या गलतियां करते हैं. जब तक वो गलतियां खेल को प्रभावित नहीं करती हैं. आपको उनको स्पेस देना होगा. अगर वो आपका फैसला मानंगे और ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान आप उनसे जाकर बात करेंगे और अपने फैसले उन पर थोपेंगे तो एक युवा कप्तान के लिए ग्रो करने का और आगे बढ़ने का कोई विकल्प नहीं होगा. आप सिर्फ तानाशाही कर रहे हो, जो कि जरूरी नहीं है’. 

ये भी पढ़ें : ‘वो बिल्कुल अलग लेवल पर…’ तूफानी अर्धशतक के बाद वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- ‘उसे फेलियर का डर नहीं है’

आप तानाशाह हो! ड्रेसिंग रूम के मतभेद से लेकर गंभीर और अय्यर के मनमुटाव तक, मनोज तिवारी ने कई मुद्दों पर की खुलकर बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close