यूपी – फर्रुखाबाद: हिंदूवादी नेता से अभद्रता, समर्थकों का कोतवाली गेट पर धरना, पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को दौड़ाया – INA

हिंदूवादी संगठन के एक पदाधिकारी से रविवार देर रात चौक पर कुछ लोगों ने हाथापाई कर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी व जनसत्ता दल के महामंत्री सिद्धांत सिंह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि जब पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो कोतवाली गेट पर धरना शुरू कर दिया। हिंदूवादी नेताओं की संख्या तेजी से बढ़ती देख आसपास चौकी से पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस ने पहले हटाने का प्रयास किया।


Table of Contents



जब कार्यकर्ता नहीं हटे तो बल प्रयोग कर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। दो पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। इसके बाद विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, महिला पदाधिकारी भी पहुंच गई। सुशील कुमार सिंह ने देर रात कोतवाली में पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने उच्चधिकारियों से वार्ता की। अधीरात के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों की कोतवाली में ख़डी बाइकों को वापस किया गया। सिद्धांत सिंह ने बताया कि नगर संयोजक को कोतवाली में हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस पक्षपात करती है। बड़े पदाधिकारियों से वार्ता कर . की रणनीति बनाएंगे। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News