यूपी – अयोध्या: ‘चंपत राय की गिरफ्तारी क्यों नहीं?’ संजय सिंह का भाजपा पर वार; बोले- राम मंदिर के नाम पर हुआ बड़ा खेल – INA

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण और भगवान श्रीराम के नाम पर चढ़ावे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा जैसे कथित आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। मामले में कार्रवाई के बजाय लीपापोती की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे संजय सिंह का प्रदेश अध्यक्ष रहे सभाजीत सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जमीन और आभूषणों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बिना जानकारी के 13 लाख नाम जोड़ दिए गए। साथ ही ऑटो-जेनरेटेड फॉर्म-7 के जरिये 85,854 मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया। इनमें 90 प्रतिशत नाम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाटी अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि भाटी ने कहा है कि उनका जन्म हिंदू धर्म में हुआ है और वह इसी धर्म में अपना जीवन बिताएंगे। अयोध्या एयरपोर्ट से संजय सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News