Crime- ‘ज्यादा कमाती है, थार नहीं दिलवा सकती!’: पत्नी को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वीडियो देख खाैल जाएगा खून -#INA

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित जस्सियां ग्रीन एनक्लेव में एक युवक ने अपनी पत्नी को सरेआम पीटा। हमलावर पति ने पत्नी को इसलिए पीटा कि वह उससे ज्यादा पैसे कमाती है लेकिन उसे गाड़ी नहीं लेकर दे रही। इस शर्मनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पीड़िता ट्विंकल समराला चौक पर अपना ब्यूटी सैलून चलाती हैं और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। उनका सात साल का बेटा भी है। आरोपी रितीश शर्मा मेडिकल लाइन से जुड़ा है। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब ट्विंकल अपने पहले पति से तलाक के कानूनी संघर्ष से गुजर रही थीं। उस दौरान मित्रों के माध्यम से रितीश उनके संपर्क में आया और दोनों के बीच संबंध बन गए और दोनों ने नवंबर 2025 में शादी कर ली और जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लग्जरी गाड़ी और बाइक के लिए शुरू हुआ उत्पीड़न

Table of Contents

Table of Contents

विवाह के कुछ ही महीनों बाद रितीश का रवैया बदलने लगा। वह ट्विंकल की अच्छी आय को लेकर ताने मारने लगा और उस पर एक थार गाड़ी खरीदने का दबाव बनाने लगा। उसका कहना था कि जब पत्नी की आमदनी अच्छी खासी है तो वह उसे वाहन क्यों नहीं दिला सकती। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर तकरार होने लगी। मामला जब बढ़ा तो एक बिचौलिए के जरिए समझौता कराया गया, लेकिन कुछ समय शांति रहने के बाद आरोपी ने थार की जिद छोड़कर बाइक की मांग शुरू कर दी, जिससे तनाव फिर से गहरा गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर गईं, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया

Table of Contents

Table of Contents

घटना के रोज दोपहिया वाहन की मांग को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया। खुद को बचाने के लिए सहमी हुई ट्विंकल दौड़कर पड़ोसियों के घर में शरण लेने गईं, लेकिन सनकी पति ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने पहले उसे थप्पड़ मारा, फिर उसके बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और बेरहमी से लातों से पीटा। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

Table of Contents

Table of Contents

इस खौफनाक प्रताड़ना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए जगतपुरी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और घटना का सीसीटीवी सबूत भी पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और . की कार्रवाई की जाएगी। 

Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News