यूपी – अलीगढ़: पुलिस बोली- जाम से नहीं, बीमारी से हुई मौत; पिता बोले- पुलिस व सभासद ने दबाव में लगवाया अंगूठा – INA

खैर में छह वर्षीय उर्मी की मौत के मामले में अब जाम बनाम बीमारी का सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत जाम में फंसने से नहीं, बीमारी के कारण हुई है। पुलिस ने यहां तक कहा है कि अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें। वहीं, बच्ची के पिता कन्हैयालाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस और क्षेत्रीय सभासद के दबाव में उन्हें बयान बदलना पड़ा।  दोनों दावों के बीच उलझे इस मामले में एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने एसपी ग्रामीण से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और परिजनों पर दबाव बनाए जाने के आरोपों की भी जांच कराने की बात कही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

दरअसल यह मामला बीते 2 सितंबर का है। विशनपुरी निवासी कन्हैयालाल अपनी बीमार बेटी उर्मी को इलाज के लिए ले जा रहे थे। घटना के बाद परिवार की ओर से जाम में फंसने और सीएचसी पहुंचने में देरी की बात कही गई थी। यह खबर सामने आने पर मुख्यमंत्री मीडिया सेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं लाइन प्रवीण कुमार यादव से प्रकरण की आख्या मांगी गई। इस बीच पीड़ित परिवार का नया वीडियो सामने आया जिसमें उनका कहना था कि बारिश के कारण बाइक धीमी थी और करीब 10 मिनट में वे सीएचसी पहुंच गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसके बाद प्रशासन ने खैर के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी की जांच और परिजनों के नए वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि बच्ची की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है। सोशल मीडिया पर घटना को जाम से जोड़कर प्रसारित की जा रही सूचना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। इस पूरे मामले में सत्यता का पता लगाने के लिए शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया तो कन्हैयालाल ने सभासद रामबाबू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर परिवार को धोखा दिया है। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पिता कन्हैयालाल और मां गुड़िया के मुताबिक सभासद और पुलिस ने नए बयान में जाम की बात नहीं कहने का दबाव डाला। जब वे बेटी का अंतिम संस्कार करके वापस आए तो एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पकड़ा और सभासद ने उनके अंगूठे पर पेन से स्याही लगाकर कागज पर अंगूठा लगवा लिया। उस पर लिखावट भी सभासद की है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News