खबर शहर , आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटते ही बेकाबू हुई डीसीएम, ऑक्सीजन टैंकर में घुसी; बाल-बाल बचे चालक – INA

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डीसीएम का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर . चल रहे ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर से जा टकराई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के मुताबिक टैंकर चालक अजय कुमार निवासी भिवानी, थाना संग्रामपुर, जिला मुंगेर, बिहार के साथ अनीश खान पुत्र हाशिम अली निवासी थाना मानगो, जमशेदपुर, झारखंड टैंकर में जमशेदपुर से ऑक्सीजन गैस लोड कर भिवानी, हरियाणा जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34.100 पर पहुंचे।इसी दौरान पीछे से लखनऊ से ग्लूकोज लादकर आगरा जा रही डीसीएम का अगला टायर अचानक फट गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर . चल रहे ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर में पीछे से जा टकराई। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार चालक सुरक्षित रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि डीसीएम का टायर फटने के कारण वह ऑक्सीजन गैस से भरे टैंकर से टकराई थी। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को कोई चोट नहीं आई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News