Technology, OnePlus N6x: 3.5mm जैक और सिंगल कैमरा के साथ आ रहा है कंपनी का नया बजट फोन, जानिए कब होगा लॉन्च — INA

स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर वनप्लस नए धमाके के लिए तैयार है। अगर आप एक बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका नया डिवाइस OnePlus N6x इस महीने के अंत में, यानी 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले ही ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसका पेज लाइव हो चुका है, जिससे इसके लुक और डिजाइन से पूरी तरह पर्दा उठ गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

OnePlus N सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन

Table of Contents

Table of Contents

आपको बता दें कि यह नई N Series का दूसरा स्मार्टफोन है। कंपनी ने अपनी मशहूर ‘नॉर्ड’ (Nord) सीरीज को इसी नई लाइनअप से रिप्लेस किया है, जिसके तहत सबसे किफायती फोन पेश किए जा रहे हैं। वनप्लस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह नया डिवाइस दो बेहद आकर्षक रंगों जैसे- बरगंडी रेड और आइस ब्लू में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

3.5mm हेडफोन जैक की वापसी

Table of Contents

Table of Contents

डिजाइन की बात करें तो यह फोन काफी प्रीमियम फील देता है। इसके पिछले हिस्से पर एक टेक्सचर्ड फ्लैट बैक पैनल दिया गया है, जिसके बिल्कुल बीच में वनप्लस की क्लासिक ब्रांडिंग दी गई है। बैक पैनल पर लंबे कैप्सूल आकार का कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। इसमें एक सिंगल कैमरा सेंसर और एक सेकेंडरी लाइट सेंसर का कटआउट दिखाई दे रहा है, जिसके ठीक बगल में एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि कंपनी ने वायर्ड ईयरफोन के शौकीनों की मुराद पूरी कर दी है। इस फोन के टॉप पर 3.5mm का ऑडियो जैक वापस आ गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कहां से खरीद सकेंगे?

Table of Contents

Table of Contents

इस शानदार फोन को आप अमेजन (Amazon) और वनप्लस के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। भारतीय बाजार में इस नए डिवाइस की एंट्री कंपनी के बजट पोर्टफोलियो को और ज्यादा मजबूती देगी। इससे पहले 30 जून को इसी सीरीज का पहला फोन OnePlus N6 लॉन्च किया गया था, जिसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि नया मॉडल भी बाजार में अपनी आक्रामक कीमत और शानदार फीचर्स के दम पर एक नया बेंचमार्क सेट करेगा।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News