Technology, Moto Pad 70 की लॉन्च डेट कन्फर्म: 10,200mAh बैटरी- पेन के साथ इस दिन देगा दस्तक, जानें संभावित कीमत और फीचर्स — INA

Moto Pad 70 India Launch: मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट मोटो पॉड 70 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख के साथ कई फीचर्स की भी पुष्टि कर दी है। यह टैबलेट बड़ी डिस्प्ले, स्टाइलस सपोर्ट, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसी खूबियों के साथ आएगा। अगर आप पढ़ाई, एंटरटेनमेंट या प्रोडक्टिविटी के लिए नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।


Table of Contents

भारत में कब होगा लॉन्च?

कंपनी मोटो पैड 70 को नौ अगस्त 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है।  ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी संभावित कीमत 22 हजार से 29 हजार के बीच हो सकती है।

डिस्प्ले और डिजाइन 

मोटोरोला का यह टैबलेट मोटे बेजल्स वाले क्लासिक लुक के साथ आने वाला है। इसके टॉप और बॉटम में टाइप-सी पोर्ट (Type-C Port) और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं।


  • स्क्रीन साइज: इसमें 12.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 2.5K रेजोल्यूशन के साथ आती है।

  • ब्राइटनेस और कलर्स: यह 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस (HBM) और 96 प्रतिशत कलर गैमट को सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है।

परफॉर्मेंस, रैम और सॉफ्टवेयर 


  • प्रोसेसर: स्मूथ परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें मीडिया टेक डायमेनिसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है।

  • मेमोरी और स्टोरेज: यह 8GB RAM के साथ आता है। इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे, जिसे माइक्रोएसडी  कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह टैब एंड्राॅयड16 पर रन करेगा और कंपनी इसमें Android 18 तक के फ्यूचर अपडेट्स देगी।

  • 10,200mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग: पावर के लिए इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इससे लंबे समय तक इस्तेमाल और कम समय में चार्जिंग का फायदा मिलेगा।

कैमरा और ऑडियो फीचर्स:


  • फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP रियर कैमरा (ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ) और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

  • ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स दिए जाएंगे, जो वीडियो और म्यूजिक का अनुभव बेहतर बनाएंगे।

और क्या मिलेगा?


  • कंपनी इसके साथ एक Moto Pen भी देगी, जिसमें 4096 प्रेशर लेवल, टिल्ट डिटेक्शन और पाम रिजेक्शन जैसे फीचर्स होंगे।

  • यह टैबलेट एंड्राॅयड 16 पर चलेगा और कंपनी ने Android 18 तक अपडेट देने की भी पुष्टि की है।

डिजाइन और उपयोग

टैबलेट मोटे बेजल्स के साथ आएगा। इसमें USB टाइप-C पोर्ट और क्वाड स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। कंपनी इसे खासतौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट देखने वाले यूजर्स और प्रोडक्टिविटी पर फोकस करने वाले ग्राहकों के लिए पेश कर रही है।

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News