Sport : CWC 2026 DAY-4 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज 5 गोल्ड मेडल मैच, भारत-पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग मैच पर टिकी होंगी नजरें #INA

CWC 2026 DAY-4 Schedule: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन (26 जुलाई) भारत के लिए बहुत अहम होने वाला है, क्योंकि आज भारतीय एथलीट कई मेडल मैच में हिस्सा लेने वाले हैं. चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों के पास मेडल टैली में बड़ा सुधार करने का शानदार मौका होगा. गौर करने वाली बात ये है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन 5 गोल्ड मेडल्स दांव पर हैं. आइए यहां आपको आज के दिन का पूरा शेड्यूल बताते हैं…

भारत-पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के मुक्केबाजों के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिस पर दोनों देशों के खेल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं. यह मैच पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में खेला जाएगा. भारत की ओर से जादूमनी सिंह एक्शन में दिखेंगे, तो वहीं दूसरी ओर उनका सामना पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे शुरू होगा. यह मेडल मैच नहीं है, लेकिन जीतने वाला खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचकर पदक की रेस में आगे निकल सकता है.

आज होंगे 5 गोल्ड मेडल मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज अलग-अलग खेलों में भारतीय एथलीट्स गोल्ड मेडल की चुनौती देने उतरेंगे. वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत सिंह दोपहर 2:15 बजे पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में उतरेंगे. इसके बाद शाम 4:30 बजे जिमनास्टिक में तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह गोल्ड के लिए मुकाबला करेंगे.

शाम 6:45 बजे स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू महिला 48 किलोग्राम वर्ग में खेलेंगी. उनसे लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने की उम्मीद है. उन्होंने 2018 और 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता था. रात 11:15 बजे एम. राजा पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड के लिए चुनौती पेश करेंगे. वहीं रात 1:56 बजे भारतीय पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम भी गोल्ड जीतने की कोशिश करेगी.

चौथे दिन का पूरा शेड्यूल

लॉन बॉल्स

वुमेंस पेयर्स (जोड़ी) स्पर्धा: भारत vs नामीबिया (दोपहर 1:00 से 2:15 बजे तक).

वुमेंस पेयर्स (जोड़ी) स्पर्धा: इंग्लैंड vs भारत (रात 10:05 से 11:15 बजे तक).

बॉक्सिंग

वुमेंस का 54 किलो राउंड 16: प्रीति (भारत) vs डेबरा मटेनजे (मलावी) (रात 10:45 बजे).

मेंस का 55 किलो राउंड 16: जादुमनी सिंह (भारत) vs सुमामा रहमान (पाकिस्तान) (रात 11:45 बजे).

मेंस का 65 किलो राउंड 16: आदित्य प्रताप सिंह (भारत) vs नूहू बैटे (युगांडा) (रात 12:45 बजे).

वेटलिफ्टिंग

ऋषिकांत सिंह, मेंस का 60 किलो (दोपहर 2:15 बजे). मेडल सेरेमनी शाम 4:07 बजे.

मीराबाई चानू, वुमेंस का 48 किलो (शाम 06:45 बजे). मेडल सेरेमनी रात 8:37 बजे.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आज होंगे 3 बड़े बदलाव, अभिषेक शर्मा संग बाहर होंगे ये खिलाड़ी, 25 साल के खिलाड़ी का डेब्यू तय

CWC 2026 DAY-4 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज 5 गोल्ड मेडल मैच, भारत-पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग मैच पर टिकी होंगी नजरें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close