दिल्ली में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत:2 की हालत गंभीर; महिला ड्राइवर फरार, ई-रिक्शा और 3 दोपहिया वाहनों को रौंदा- INA NEWS

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को एक DTC बस ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा 212 बस स्टैंड के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टिकरी बॉर्डर की ओर जा रही बस की चपेट में ई-रिक्शा, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर आ गए। आरोप है कि बस चला रही महिला मौके से फरार हो गई। चश्मदीद ने क्या बताया? एक व्यक्ति ने खुद को चश्मदीद बताते हुए कहा कि बस एक महिला चला रही थी। उसके मुताबिक, हादसे में दो से तीन लोग घायल हुए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसने यह भी बताया कि एक स्कूटी बस के नीचे फंसी हुई थी। हादसे के बाद क्या हुआ? हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी। मौके पर दमकल की टीम पहुंची। घटना के कारणों और बस चालक के फरार होने के मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News