Tach – Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज खुलेंगे Z Fold 8 Ultra के सारे राज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लॉन्च

सैमसंग आज अपना बड़ा Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आयोजित करने जा रही है. इस इवेंट में कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा सैमसंग Galaxy Z Fold 8 Ultra की है, क्योंकि यह सैमसंग का पहला Ultra ब्रांड वाला फोल्डेबल फोन हो सकता है.

Table of Contents

इसके अलावा Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy AI से जुड़े कई नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि इवेंट कब है, कहां देख सकते हैं और कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च हो सकते हैं.

सैमसंग Galaxy Unpacked 2026 कब और कहां देखें?

सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को लंदन में आयोजित होगा. इसका समय शाम 6:30 बजे (IST) है.

LIVE कहां देखें?

सैमसंग Newsroom India,सैमसंग India की आधिकारिक वेबसाइट और सैमसंग के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि इस बार नए Galaxy डिवाइस पहले से ज्यादा स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आएंगे.

सैमसंग Galaxy Z Fold 8 Ultra

इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट Galaxy Z Fold 8 Ultra हो सकता है.

लीक्स के मुताबिक इसमें मिलेगा:

  • 6.3-इंच कवर डिस्प्ले
  • 8-इंच फोल्डेबल स्क्रीन
  • Snapdragon 8 Gen 5 Elite for Galaxy प्रोसेसर
  • 200MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • दोनों स्क्रीन पर 10MP सेल्फी कैमरा

अगर यह लॉन्च होता है, तो यह सैमसंग का अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल फोन होगा.

सैमसंग Galaxy Z Fold 8

सैमसंग एक नया Galaxy Z Fold 8 भी लॉन्च कर सकती है. यह Ultra मॉडल से थोड़ा अलग होगा और इसका डिजाइन थोड़ा छोटा और चौड़ा हो सकता है.

संभावित फीचर्स:

  • 5.5-इंच कवर डिस्प्ले
  • 7.6-इंच फोल्डेबल स्क्रीन
  • 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा
  • 10MP सेल्फी कैमरा
  • करीब 4,800mAh बैटरी
  • एक बार चार्ज करने पर लगभग 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग इसी मॉडल की सबसे ज्यादा यूनिट्स बनाने की तैयारी कर रही है.

सैमसंग Galaxy Z Flip 8

Galaxy Z Flip 8 में इस बार ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल सकते.

संभावित स्पेसिफिकेशन:

  • 6.9-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले
  • 4.1-इंच कवर स्क्रीन
  • 50MP मेन कैमरा
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 10MP फ्रंट कैमरा
  • 4,300mAh बैटरी

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है. लेकिन लीक्स के मुताबिक कीमत कुछ इस तरह हो सकती है.

Galaxy Z Flip 8
256GB: लगभग ₹1.48 लाख
512GB: लगभग ₹1.71 लाख

Galaxy Z Fold 8
256GB: लगभग ₹2.28 लाख
512GB: लगभग ₹2.50 लाख
1TB: लगभग ₹2.94 लाख

Galaxy Z Fold 8 Ultra
256GB: लगभग ₹2.50 लाख
512GB: लगभग ₹2.72 लाख
1TB: लगभग ₹3.16 लाख

ध्यान रखें कि ये कीमतें यूरोप की लीक हुई लिस्टिंग पर आधारित हैं. भारत में लॉन्च के समय इनमें बदलाव हो सकता है. सैमसंग आज के इवेंट में सभी नए डिवाइस, उनकी भारत में कीमत, उपलब्धता और सेल की तारीख की आधिकारिक जानकारी भी शेयर करेगी.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News