Tach – चीन का कबाड़ खरीद रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अल्जीरिया जैसे मुस्लिम देश | हर साल 40 करोड़ टूटे फोन का लग रहा ढेर

Agency:एजेंसियां
- China Mobile Trash: चीन हर साल कबाड़ में निकलने वाले 40 करोड़ पुराने और टूटे फोन अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अल्जीरिया जैसे मुस्लिम देशों में खपा रहा है. शेन्जेन के बाजारों से इन देशों के व्यापारी 150 से 300 डॉलर में टूटी स्क्रीन वाले आईफोन खरीदकर अपने देश ले जा रहे हैं. नए फोन महंगे होने से 2026 की पहली छमाही में सेकंड हैंड मोबाइल मार्केट 13 फीसदी बढ़कर 15 करोड़ यूनिट पहुंच गया है.
- About the Author
Last Updated:
China Mobile Trash: चीन हर साल कबाड़ में निकलने वाले 40 करोड़ पुराने और टूटे फोन अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अल्जीरिया जैसे मुस्लिम देशों में खपा रहा है. शेन्जेन के बाजारों से इन देशों के व्यापारी 150 से 300 डॉलर में टूटी स्क्रीन वाले आईफोन खरीदकर अपने देश ले जा रहे हैं. नए फोन महंगे होने से 2026 की पहली छमाही में सेकंड हैंड मोबाइल मार्केट 13 फीसदी बढ़कर 15 करोड़ यूनिट पहुंच गया है.
150 डॉलर में आईफोन 14 प्रो! चीन के 40 करोड़ पुराने मोबाइल से पाकिस्तान और अफ्रीका में हो रही मोटी कमाई. (सांकेतिक फोटो : AI Generated)
Used Phones Markert: दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन उत्पादक चीन अब अपना इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ पाकिस्तान, बांग्लादेश और अल्जीरिया जैसे मुस्लिम देशों में डंप कर रहा है. चाइना एसोसिएशन ऑफ सर्कुलर इकोनॉमी के अनुसार चीन हर साल 40 करोड़ से ज्यादा पुराने फोन कबाड़ में निकालता है. अब इन टूटी स्क्रीन वाले मोबाइल के लिए कराची से अल्जीरिया तक बड़ा बाजार बन चुका है. शेन्जेन के हुआकियांगबेई मार्केट से इन देशों के व्यापारी दर्जनों खराब फोन एक साथ खरीद रहे हैं. यहां 150 से 300 डॉलर में टूटे आईफोन मिलते हैं जिन्हें कारोबारी अपने देश ले जाकर रिपेयर करते हैं और मुनाफे पर बेचते हैं. चिप की कमी और महंगे नए फोन के बीच 2026 की पहली छमाही में सेकंड हैंड मोबाइल मार्केट 13 फीसदी बढ़कर 15 करोड़ यूनिट पहुंच गया है.
150 से 300 डॉलर में टूटे आईफोन खरीदकर व्यापारी कैसे कमा रहे मुनाफा?
हुआकियांगबेई की दुकानों में मोबाइल के ढेर खंगालते 38 साल के पाकिस्तानी व्यापारी अख्तर मुहम्मद 2007 से चीन आ रहे हैं. उन्होंने एएफपी से कहा, ‘पूरे चीन के टूटे हुए मोबाइल फोन यहीं आते हैं और हम इन्हें पाकिस्तान ले जाकर ठीक करते हैं’.
पास ही एक अन्य नाइजीरियाई व्यापारी टूटे हुए आईफोन 13 प्रो और 14 प्रो मॉडल का मोलभाव कर रहा था. उसने 1000 से 2000 युआन यानी करीब 150 से 300 डॉलर प्रति फोन के दाम पर सौदा किया. वह यहीं लोकल दुकानों पर इनकी स्क्रीन ठीक कराएगा और फिर नाइजीरिया भेजकर ऊंचे दामों में बेचेगा.
20 हजार पुराने फोन वाले इस मॉल में रोज क्यों पहुंचते हैं 1000 खरीदार?
हुआकियांगबेई की भीड़भाड़ वाली गलियों से बाहर अब इस व्यापार का एक व्यवस्थित चेहरा भी उभरा है. चीनी रीसाइक्लिंग कंपनी एटीरिन्यू यहां पाइजीतांग मॉल के नाम से एक सेल्फ-सर्विस सेकंड हैंड मार्केट चलाती है. इस मॉल के भीतर कतारों में 20 हजार से ज्यादा पुराने स्मार्टफोन डिस्प्ले पर सजे रहते हैं.
पुराने फोन के बाजार में 80 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ आईफोन की क्यों है?
काउंटरपॉइंट रिसर्च के एनालिस्ट इवान लैम बताते हैं कि दक्षिण एशिया और अफ्रीका जैसे उभरते बाजारों में लोगों की खरीदने की क्षमता कम है. इसी वजह से वहां सेकंड हैंड मॉडल की मांग लगातार ऊपर जा रही है.
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login
Source link