Tach – वॉट्सऐप Android यूजर्स के लिए नया पर्सनलाइजेशन फीचर अपडेट जल्द.

वॉट्सऐप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा डिजाइन अपडेट लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ऐप में नए पर्सनलाइजेशन फीचर जोड़ रही है, जिससे यूजर्स वॉट्सऐप का लुक अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकेंगे. ये फीचर अभी बीटा वर्जन में देखा गया है और आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने इस अपडेट की जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के Android बीटा वर्जन 2.26.6.1 में ये नए बदलाव दिखाई दिए हैं. फिलहाल यह अपडेट सिर्फ डेवलपर्स और कुछ चुनिंदा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी इसे भविष्य के अपडेट में आम यूजर्स तक पहुंचा सकती है.

14 नए ऐप आइकन मिल सकते हैं
इस अपडेट की सबसे खास बात है 14 नए ऐप आइकन का ऑप्शन. इनमें ब्लू, ब्राउन, ग्रीन, पिंक, पर्पल, ऑरेंज और मोनोक्रोम जैसे सिंगल-कलर आइकन शामिल हो सकते हैं.

फोटो: WABetaInfo.

इसके अलावा Aurora, Galaxy, Neon, Sparkle, Clay और Fluffy जैसे स्टाइलिश डिजाइन भी देखने को मिल सकते हैं. इन आइकन की मदद से यूजर्स अपने फोन की होम स्क्रीन पर वॉट्सऐप का अलग लुक सेट कर पाएंगे, वह भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के.

19 तक कलर ऑप्शन का सपोर्ट
सिर्फ आइकन ही नहीं, बल्कि वॉट्सऐप ऐप के अंदर दिखने वाला मुख्य रंग (Accent Colour) भी बदला जा सकेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 19 अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं. इनमें रॉयल ब्लू, वायलेट, कोरल, टील, ब्राउन, बेज, येलो, पिंक, रेड, ऑरेंज और डार्क ऑलिव ग्रीन जैसे रंग शामिल हो सकते हैं. साथ ही, जो यूजर्स पुराना क्लासिक ग्रीन लुक पसंद करते हैं, उनके लिए वह विकल्प भी बना रहेगा.

अगर यह अपडेट जल्द रोलआउट होता है, तो वॉट्सऐप पहले से ज्यादा पर्सनल और मॉडर्न दिखेगा. Android यूजर्स को अपने मैसेजिंग ऐप को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करने की पूरी आज़ादी मिल सकती है.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News