Tach – Brics Summit : पुतिन का फोन कौन सा है, iPhone से दूरी या रूसी सिक्योर फोन, जान‍िए उन्‍हीं की जुबानी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लाइफ स्‍टाइल अक्‍सर चर्चा में रहती है. उनके बारे में बहुत सारी जानकारी नहीं म‍िलती, क्‍योंक‍ि वे खुद को बहुत सीक्रेट रखते हैं. मगर कुछ चीजों के बारे में उन्‍होंने खुद समय-समय पर बताया है. ऐसा ही एक सवाल आपके भी मन मे होगा क‍ि आख‍िर पुत‍िन कौन से फोन का इस्‍तेमाल करते हैं? क्या उनके हाथ में iPhone दिखाई देता है या उनके पास कोई खास रूसी सिक्योर फोन है? पुत‍िन ने खुद इसके बारे में खुलासा क‍िया था.

Table of Contents
बात 2018 की है. पुत‍िन साइंट‍िस्‍ट और शिक्षाविदों के साथ मीटिंग चल रही थी. इसी दौरान कुर्चातोव न्यूक्लियर रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ मिखाइल कोवालचुक बोल रहे थे, आज हर व्यक्ति की जेब में स्मार्टफोन है. इस पर पुतिन ने उन्‍हें टोकते हुए कहा था, ‘लेकिन मेरे पास स्मार्टफोन नहीं है.’ तब AFP में यह र‍िपोर्ट पब्‍ल‍िश हुई थी. यानी कम से कम उस वक्‍त तक तो पुत‍िन स्‍मार्ट फोन का इस्‍तेमाल नहीं करते थे.

क्रेमलिन भी कह चुका है- पुतिन के पास फोन नहीं

सिर्फ पुतिन का बयान ही नहीं, बल्कि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव भी इस बारे में बात कर चुके हैं. पेस्कोव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जहां तक उन्हें जानकारी है, पुतिन के पास फोन नहीं है. उनके मुताबिक स्मार्टफोन का इस्तेमाल किसी व्यक्ति की प्राइवेसी और स‍िक्‍योर‍िटी के लिए खतरा पैदा कर सकता है और किसी हाई-प्रोफाइल नेता के मामले में यह खतरा और ज्यादा गंभीर हो जाता है. यही वजह है कि पुतिन की कम्युनिकेशन व्यवस्था आम लोगों से काफी अलग है.

तो क्‍या इस्‍तेमाल करते हैं पुत‍िन

पुतिन ने पहले यह भी बताया था कि क्रेमलिन में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर कड़े नियम हैं. अगर उन्हें किसी से बात करनी होती है तो वह सामान्य स्मार्टफोन के बजाय आधिकारिक सुरक्षित फोन लाइन का इस्तेमाल करते हैं. यानी मामला सिर्फ यह नहीं है कि पुतिन को iPhone पसंद नहीं है या वह एंड्रायड फोन भी नहीं रखना चाहते. इसके पीछे सबसे बड़ा मुद्दा स‍िक्‍योर‍िटी और संवेदनशील जानकारी लीक होने का है.

क्या पुतिन के पास कोई रूसी सिक्योर फोन है?

पुतिन स्मार्टफोन नहीं रखते, ये तो खुद रूसी सरकार ने स्‍पष्‍ट कर दिया है. लेकिन इससे यह साब‍ित नहीं होता क‍ि वह किसी खास रूसी सिक्योर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. इंटरनेट पर समय-समय पर पुतिन के नाम से अलग-अलग फोन या विशेष कम्युनिकेशन डिवाइस के दावे किए जाते रहे हैं. लेकिन किसी खास मॉडल को उनका निजी फोन बताने के लिए आधिकारिक पुष्टि जरूरी होगी. इसलिए यह कहना ज्यादा सही होगा कि पुतिन की कम्युनिकेशन व्यवस्था आम स्मार्टफोन पर आधारित नहीं है.

इंटरनेट से भी पुतिन की दूरी

पुतिन ने इंटरनेट को लेकर भी कई बार बात की है. 2017 में मुलाकात के दौरान स्कूली बच्चों ने उनसे पूछा था क‍ि क्या आप Instagram या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखते हैं? इस पर पुतिन ने कहा था, मैं खुद इंटरनेट का कभी इस्‍तेमाल नहीं करता. मेरा ज्‍यादातर वक्‍त कामकाज में बिजी रहता है, इसलिए इंस्‍टाग्राम जैसी चीजों के ल‍िए वक्‍त नहीं है. हालांक‍ि उन्होंने यह भी कहा था कि उनके स्टाफ के सदस्य इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News