Tach – Apple Back to School सेल 2026 शुरू, मैकबुक और आईपैड पर मिल रहे फ्री AirPods, Pencil Pro और AirTags

अगर आप नया MacBook या iPad खरीदने का सोच रहे हैं और आप स्टूडेंट, टीचर या किसी स्टूडेंट के लिए खरीदारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐपल ने भारत में अपनी Back to School Sale 2026 शुरू कर दी है. इस सेल में सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि कई डिवाइस के साथ AirPods, ऐपल Pencil Pro और AirTags जैसे फ्री गिफ्ट भी मिल रहे हैं.

Table of Contents

ये ऑफर 27 अगस्त तक चलेगा. यानी अगर नया लैपटॉप या टैबलेट खरीदने का प्लान है, तो अभी अच्छा मौका है.

कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?

यह ऑफर सिर्फ कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए नहीं है. अगर आप टीचर हैं, किसी स्कूल या कॉलेज से जुड़े हैं, या फिर अपने बच्चे के लिए ऐपल डिवाइस खरीद रहे हैं, तो भी Education Store के जरिए इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

MacBook Air M5 पर क्या ऑफर है?

अगर आप नया मैकबुक एयर M5 खरीदते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत 1,37,900 रुपये है.

इसके साथ आप इनमें से कोई एक फ्री गिफ्ट चुन सकते हैं.

  1. AirPods 4 बिल्कुल मुफ्त
  2. 4 AirTags का पैक मुफ्त

अगर चाहें तो थोड़ा एक्सट्रा पैसा देकर बेहतर मॉडल भी ले सकते हैं.

  1. AirPods 4 (ANC) सिर्फ ₹5,000 में
  2. AirPods Pro 3 सिर्फ ₹13,000 में
  3. MacBook Pro पर भी मिल रहा है फायदा

एजुकेशन स्टोर पर MacBook Pro के सभी मॉडल भी ऑफर में शामिल हैं.

  • MacBook Pro M5: ₹2,27,900
  • MacBook Pro M5 Pro: ₹2,81,900
  • MacBook Pro M5 Max: ₹4,62,900
  • इनके साथ भी मुफ्त AirPods 4 या AirTags का विकल्प मिलेगा.
  • iPad खरीदेंगे तो मिलेगा ऐपल Pencil Pro

अगर आपकी पसंद iPad है, तो ऐपल ने यहां भी अच्छा ऑफर रखा है.

  1. iPad Air (M4): ₹83,900 से शुरू
  2. 2025 iPad Pro: ₹1,27,900 से शुरू

इन दोनों टैबलेट के साथ ऐपल Pencil Pro बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है. अगर आप नोट्स बनाते हैं, ड्रॉइंग करते हैं या पढ़ाई के लिए टैबलेट लेना चाहते हैं, तो यह ऑफर काफी काम का हो सकता है.

MacBook Neo भी सस्ता हुआ

ऐपल का नया MacBook Neo भी इस सेल का हिस्सा है.

  • 256GB मॉडल: ₹69,900
  • 512GB (Touch ID): ₹79,900

यानी दोनों मॉडल पर करीब ₹10,000 तक की बचत हो रही है.

फ्री एक्सेसरी भी सस्ते में अपग्रेड कर सकते हैं

अगर आपको बेहतर एक्सेसरी चाहिए, तो अपग्रेड का भी विकल्प मिलेगा.

  1. AirTags (4-Pack): ₹2,000
  2. AirPods 4: ₹2,000
  3. AirPods 4 (ANC): ₹3,000
  4. AirPods Pro 3: ₹15,000

अगर आप इस साल पढ़ाई के लिए नया ऐपल डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए पैसे बचाने का अच्छा मौका हो सकती है. Education Discount के साथ मिलने वाले फ्री गिफ्ट आपकी हजारों रुपये की बचत करा सकते हैं.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News