Tach – Airtel New Plan : एयरटेल ने उतारा 185 रुपये का प्लान, 28 दिन तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा

Last Updated:
- Airtel New Plan : ट्राई ने ग्राहकों के लिए सिर्फ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा वाला प्लान उतारा है. कंपनी ने तीन तरह के रिचार्ज पलान पेश किए हैं, जिनकी वैलिडिटी भी अलग-अलग है और इस प्लान में इंटरनेट यानी डाटा नहीं दिया जाएगा. कंपनी ने बताया है कि तीनों प्लान की कीमत भी अलग होगी लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधा एकसमान रहेगी.
- About the Author
Airtel New Plan : ट्राई ने ग्राहकों के लिए सिर्फ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा वाला प्लान उतारा है. कंपनी ने तीन तरह के रिचार्ज पलान पेश किए हैं, जिनकी वैलिडिटी भी अलग-अलग है और इस प्लान में इंटरनेट यानी डाटा नहीं दिया जाएगा. कंपनी ने बताया है कि तीनों प्लान की कीमत भी अलग होगी लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधा एकसमान रहेगी.
एयरटेल ने बिना डाटा पैक वाला तीन रिचार्ज प्लान उतारा है.
नई दिल्ली. दूरसंचार नियामक ट्राई के दिशा-निर्देश के बाद भारती एयरटेल ने वॉइस कॉलिंग और एसएमएस प्लान लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने बताया कि यह रिचार्ज प्लान बिना डाटा के रहेगा और इसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जबकि एसएमएस भी शामिल होगा. इस प्लान में एक बार रिचार्ज करने पर 300 एसएमएस की सुविधा रहेगी, जबकि कॉलिंग अनलिमिटेड मिलेगी. एयरटेल ने वॉइस और एसएमएस वाले तीन प्लान उतारे हैं.
एयरटेल ने बताया कि वॉइस और एसएमएस वाले तीनों प्लान की कीमत और उनकी वैलिडिटी अलग-अलग है. ट्राई के फ्रेमवर्क के तहत पेश किए गए इस प्लान में सबसे सस्ता 185 रुपये का प्लान है, जो 28 दिन के लिए वैलिड रहेगा. इसके बाद 203 रुपये वाला प्लान आता है, जिसकी वैधता 30 दिनों की रहेगी. कंपनी ने 1 महीने की वैधता वाला प्लान भी उतारा है और इसकी कीमत 206 रुपये रखी है. एक महीने का मतलब है कि वह महीना चाहे 31 दिनों का होगा या 28 दिन का, इस रिचार्ज में कवर रहेगा.
इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलेगी
एयरटेल के इन तीनों ही प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS फ्री मिलेंगे. इन तीनों ही प्लान में इंटरनेट और डाटा की सुविधा नहीं दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि इसमें डेटा बंडल नहीं होगा, जिसका मतलब है कि इंटरनेट डेटा की जरूरत न रखने वाले ग्राहकों के लिए यह विकल्प दिया गया है. कॉलिंग पर फोकस करने वाले यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने की सुविधा मिलेगी. ऐसे ग्राहक जिन्हें इंटरनेट या डाटा की जरूरत नहीं है, उनके लिए यह सस्ता प्लान काफी काम का रहेगा.
21 अक्टूबर तक है ट्राई की डेडलाइन
दूरसंचार नियामक ट्राई ने वॉइस और एसएमएस की सुविधा वाले टैरिफ के लिए 21 अक्टूबर की ही डेडलाइन दे रखी है. इसका मतलब है कि इस तारीख से पहले ही सभी दूरसंचार कंपनियों को इस तरह का प्लान उतारना होगा. फिलहाल एयरटेल ने इसकी पहल कर दी है और अब जियो और वोडा-आइडिया की बारी है. इन दोनों कंपनियों को भी 21 अक्टूबर से पहले अपने वॉइस कॉलिंग और एसएमएस वाले प्लान उतारने होंगे. दरअसल, ट्राई ने इसका प्रस्ताव तो एक महीने पहले ही दे दिया था और कहा था कि सभी दूरसंचार कंपनियों को 30 दिनों के भीतर इस तरह के रिचार्ज प्लान उतारने होंगे.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें
Source link