Tach – सिर्फ फोन पर बात करने वालों के लिए Jio का नया ऑफर, बिना इंटरनेट डेटा के मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती. वे फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग के लिए करते हैं, लेकिन उन्हें रिचार्ज के लिए डेटा वाले प्लान भी लेने पड़ते हैं. ऐसे ग्राहकों को राहत देने के लिए रिलायंस जियो ने TRAI के निर्देशों के बाद Voice Only रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इन प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 147 रुपये है. इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और डेटा के लिए अलग से पैसे नहीं देने पड़ते. आइए जानते हैं जियो के इन प्लान की कीमत और वैलिडिटी के बारे में.

Table of Contents

नए प्लान उन लोगों के लिए हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं, सिर्फ कॉलिंग चाहिए. जियो के इन प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है, लेकिन डेटा बिल्कुल नहीं मिलता.

सबसे सस्ता प्लान सिर्फ ₹147 का है. इसमें 22 दिन की वैलिडिटी मिलती है और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा रहता है.

इसके अलावा ₹177 का प्लान 28 दिन के लिए है.

₹196 वाले प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी दी गई है. सबसे खास बात ये है कि ₹197 के प्लान में पूरे कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है. यानी महीने की तारीख के हिसाब से वैलिडिटी रहेगी.

ये सभी प्लान सिर्फ वॉयस कॉलिंग के लिए हैं. इनमें मोबाइल डेटा का कोई लाभ नहीं है. जो लोग फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ बातचीत के लिए सिम रखते हैं, उनके लिए ये प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. डेटा वाले प्लान की तुलना में ये सस्ते पड़ते हैं क्योंकि आपको अनावश्यक डेटा के पैसे नहीं चुकाने पड़ते.

जियो के ये Voice Only प्लान Airtel और Vodafone Idea के मुकाबले सस्ते हैं. TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे प्लान लाने के निर्देश दिए थे, ताकि सिर्फ कॉलिंग की जरूरत वाले ग्राहकों को राहत मिले. जियो ने इस निर्देश का पालन करते हुए ये विकल्प पेश किए हैं.

अगर आपको रोजाना इंटरनेट नहीं चलाना, सिर्फ फोन पर बात करनी है तो ये प्लान अच्छा विकल्प हैं. रिचार्ज करते समय ध्यान रखें कि इनमें डेटा नहीं मिलेगा. जरूरत के हिसाब से वैलिडिटी चुन सकते हैं. छोटे वैलिडिटी वाले प्लान से शुरुआत करके देख सकते हैं.

जियो की वेबसाइट पर ये प्लान TRAI Mandated Packs कैटेगरी में उपलब्ध हैं और यहां से इसे आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है. सिर्फ कॉलिंग वालों के लिए जियो ने एक सस्ता और आसान ऑप्शन दे दिया है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News