Tach – बार-बार पानी भरने की झंझट खत्म! आ गया 100L टंकी वाला पावरफुल कूलर, बड़े कमरे को भी करेगा चिल

Powered by :

Last Updated:

V-Guard Zivardo 100 Air Cooler भारत में ₹12,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसमें 100L टैंक, 20m एयर थ्रो, हनीकॉम्ब पैड और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए बड़े कमरों के लिए यह कूलर कितना फायदेमंद है.

ख़बरें फटाफट

बार-बार पानी भरने की झंझट खत्म! आ गया 100L टंकी वाला कूलर, कमरा होगा चिलZoom

₹12,999 में दमदार कूलिंग, V-Guard Zivardo 100 की एंट्री

अगर आप इस गर्मी में बड़े कमरे या हॉल को ठंडा रखने के लिए नया कूलर खरीदने का सोच रहे हैं, तो V-Guard Zivardo 100 एयर कूलर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. V-Guard ने इस नए कूलर को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹12,999 रखी गई है, जबकि इसकी असल कीमत ₹19,999 है. यह कूलर खास तौर पर बड़े स्पेस जैसे लिविंग रूम, हॉल या छोटे ऑफिस के लिए डिजाइन किया गया है.

इस कूलर की सबसे बड़ी खासियत इसका 100 लीटर का बड़ा पानी टैंक है. इसका मतलब है कि आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा देता रहेगा. कंपनी के मुताबिक, ये कूलर लगभग 580 स्क्वायर फीट तक के एरिया को कवर कर सकता है, जो इसे बड़े कमरों के लिए उपयुक्त बनाता है. इसके साथ ही 20 मीटर तक का एयर थ्रो दिया गया है, जिससे कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचती है.

कूलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें तीन तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जिन पर एंटी-फंगल कोटिंग भी है. इससे बदबू और बैक्टीरिया बनने की समस्या कम होती है. इसके अलावा, इसमें आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें बर्फ डालकर आप और ज्यादा ठंडक पा सकते हैं, खासकर बहुत गर्म और सूखे मौसम में.

इस कूलर में कई उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे ऑटोफिल सिस्टम, जो पानी का लेवल खुद बनाए रखता है, और ओवरफ्लो आउटलेट, जो पानी गिरने से बचाता है. साथ ही, इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर और क्लोजेबल लूवर्स भी दिए गए हैं, जिससे धूल अंदर नहीं जाती.

मिलता है 3 स्पीड-कंट्रोल नॉब
परफॉर्मेंस के लिए इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर दी गई है, जो लंबे समय तक चलने में मदद करती है. साथ ही थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे मोटर सुरक्षित रहती है. इसमें 3-स्पीड कंट्रोल नॉब है, जिससे इसे चलाना बहुत आसान हो जाता है.

अगर आपको बड़े एरिया के लिए एक भरोसेमंद और पावरफुल कूलर चाहिए, तो यह मॉडल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News