Tach – फ्लिपकार्ट की Sasa Lele सेल में डबल बचत! AC, फोन और लैपटॉप खूब सस्ता, TV भी आधे दाम पर

Powered by :

Last Updated:

Flipkart Sasa Lele Sale 9 मई से शुरू होने जा रही है. इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, TV और होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डील्स मिलेंगी. जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

फ्लिपकार्ट की Sasa Lele सेल में डबल बचत! फोन और AC खूब सस्ता, TV पर छूटZoom

AC, वॉशिंग मशीन और गैजेट्स पर भारी छूट, Flipkart की नई सेल का ऐलान

अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट Sasa Lele Sale आपके लिए शानदार मौका लेकर आ रही है. फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि यह सेल 9 मई से शुरू होगी. खास बात यह है कि कंपनी ने पहले ही ‘प्रिव्यू डील्स’ और ‘कमिंग सून’ लिस्टिंग दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे यूज़र्स पहले ही अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स चुन सकते हैं.

इस सेल में सबसे ज्यादा फोकस इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी पर रहेगा. स्मार्टफोन्स में कई बड़े ब्रांड्स पर डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 FE जैसे फोन पर भी कीमत में कटौती हो सकती है. इसके अलावा मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट मिलकर कीमत को और कम कर देंगे.

लैपटॉप सेगमेंट में भी अच्छे ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं. Asus ExpertBook P1 जैसे मॉडल्स पहले से ही ‘wishlist now’ में दिख रहे हैं. यूज़र्स को यहां नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे, जिससे खरीदारी और आसान हो जाएगी.

टीवी कैटेगरी की बात करें तो फ्लिपकार्ट ने 55-इंच 4K स्मार्ट TV पर खास डील्स का संकेत दिया है. इसके साथ इंस्टॉलेशन सपोर्ट और पार्टनर ऑफर्स भी दिए जा सकते हैं. कंपनी अलग-अलग TV कलेक्शन भी दिखा रही है, जिससे यूज़र्स पहले ही तुलना करके सही विकल्प चुन सकें.

AC, वाशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट
इसके अलावा, AC, वॉशिंग मशीन और अन्य होम अप्लायंसेज पर भी भारी छूट मिलने की उम्मीद है, खासकर गर्मी के मौसम को देखते हुए.

Flipkart Sasa Lele Sale एक बड़ी शॉपिंग सेल साबित हो सकती है, जहां आपको डबल सेविंग का फायदा मिलेगा. यहां इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स भी मिल रही है. अगर आप कुछ बड़ा खरीदने की सोच रहे हैं, तो 9 मई की इस सेल का इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News