Tach – फौरन चेक करें अपना WhatsApp, मेटा चुपचाप हटा रहा यह पॉपुलर फीचर, आपके फोन से तो नहीं हो गया गायब

Powered by :

Last Updated:

WhatsApp Avatar Feature Removel : वॉट्सऐप ने अपना ‘अवतार’ फीचर को अब हटाने का फैसला लिया है. लो यूजर एंगजमेंट के चलते मेटा ने इसे बंद कर रहा है. अवतार फीचर को चरणों में हटाया जा रहा है. यानी सभी यूजर्स को के लिए यह फीचर एकदम से बंद नहीं होगा, बल्कि धीरे-धीरे इसे हटाया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

फौरन चेक करें अपना WhatsApp, मेटा चुपचाप हटा रहा यह पॉपुलर फीचरZoom

WhatsApp ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फीचर को हटाने की कोई ठोस वजह साझा नहीं की है.

नई दिल्‍ली. वॉट्सऐप ने बड़े जोर-शोर से लॉन्च किए ‘अवतार’ (Avatar) फीचर को चुपचाप हटा रहा है. एंड्रायड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर मेटा ने इस फीचर को बंद करने का फैसला लिया है. यह प्रक्रिया धीरे-धीरे यानी चरणों में लागू की जा रही है, जिसकी वजह से कई यूज़र्स को अभी तक इसकी भनक भी नहीं लगी है कि उनके वॉट्सऐप से यह लोकप्रिय फीचर गायब हो गया है.

WhatsApp ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फीचर को हटाने की कोई ठोस वजह साझा नहीं की है. हालांकि, तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लो यूज़र एंगेजमेंट है. जब मेटा ने इसे पेश किया था, तब उम्मीद थी कि लोग बिटमोजी की तरह इसे खूब पसंद करेंगे. लेकिन ज्यादातर यूज़र्स आज भी सामान्य फोटो, पारंपरिक इमोजी और रेगुलर स्टिकर्स का इस्तेमाल ही ज्‍यादा कर रहे हैं.

मिलने लगे नोटिफिकेशन

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप यूजर्स को अब ऐप के भीतर ऐसे नोटिफिकेशन मिलने लगे हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि अवतार एडिटिंग अब उपलब्ध नहीं है. कई यूज़र्स के फोन में तो सेटिंग्स मेन्यू से पूरा अवतार सेक्शन ही गायब हो चुका है. पहले यूजर्स सेटिंग्स में जाकर अपने चेहरे के फीचर्स, हेयरस्टाइल और कपड़ों को कस्टमाइज कर सकते थे, लेकिन अब यह विकल्प हटाया जा रहा है.

न नया बनेगा, न पुराना होगा एडिट

यह बदलाव केवल सेटिंग्स तक सीमित नहीं है. अब आप चैट इंफो स्क्रीन या कीबोर्ड के जरिए भी नए अवतार बनाने या पुराने अवतारों को एडिट करने की सुविधा खो देंगे. मेटा ने इस फीचर को काफी पर्सनलाइज्ड बनाने की कोशिश की थी, जिसमें फ्लिप इफेक्ट के साथ ड्यूल-प्रोफाइल व्यू जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल थे, लेकिन अब कंपनी ने इसे समेटने का फैसला कर लिया है.

क्या आपके पुराने स्टिकर्स भी डिलीट हो जाएंगे?

उन यूज़र्स के लिए एक छोटी सी राहत की खबर है जो अक्सर चैट्स में अवतार स्टिकर्स का यूज करते हैं. यदि आपने पहले कभी अपने अवतार स्टिकर्स का इस्तेमाल किया है, तो वे पूरी तरह गायब नहीं होंगे. ये स्टिकर्स आपके कीबोर्ड के ‘Recent’ या ‘Favourite’ सेक्शन में बने रहेंगे.

आप पुराने स्टिकर्स को तो भेज सकेंगे, लेकिन अब आप उनमें कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे और न ही कोई नया अवतार सेट बना पाएंगे. चूंकि WhatsApp इस बदलाव को चरणों में (Phased Manner) लागू कर रहा है, इसलिए हो सकता है कि आपके फोन में यह फीचर अभी भी दिखाई दे रहा हो. लेकिन यह स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News