Tach – क्यों और कैसे ब्लास्ट हो जाता है एसी , कभी न करें ऐसी गलतियां, गांठ बांध ली ये 5 बातें तो नहीं लगेगी आग

Powered by :

Last Updated:

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. जानिए AC ब्लास्ट के कारण, खतरे और बचाव के जरूरी टिप्स ताकि आप अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें.

ख़बरें फटाफट

क्यों और कैसे ब्लास्ट हो जाता है एसी? गांठ बांध ली ये 5 बातें तो नहीं लगेगी आगZoom

दिल्ली में AC ब्लास्ट से बड़ा हादसा! जानिए कैसे बनता है खतरा. फोटो: AI

दिल्ली के विवेक विहार में रविवार सुबह करीब 3:47 बजे एक चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई. प्राथमिक जांच में पता चला कि आग की वजह AC ब्लास्ट था. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 से 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और 10-15 लोगों को बचाया गया. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह घटना हमें फिर याद दिलाती है कि घरेलू AC कितने खतरनाक हो सकते हैं अगर उनकी देखभाल ठीक से न की जाए.

आइए जानते हैं कि AC आखिर फटता क्यों और कैसे है.

AC ब्लास्ट के मुख्य कारण

गैस लीकेज: AC में रेफ्रिजरेंट गैस (जैसे R-410A या R-32) होती है. अगर पाइप लाइन में लीक हो और गैस बाहर निकलकर किसी छोटी चिंगारी या स्पार्क के संपर्क में आए तो विस्फोट हो सकता है.

कंप्रेसर फेल होना: कंप्रेसर AC का दिल होता है. पुराने या खराब कंप्रेसर में ओवरहीटिंग होती है. ज्यादा गर्मी से गैस का दबाव बढ़ जाता है और ब्लास्ट हो सकता है.

खराब मेंटेनेंस: कई लोग सालों तक AC की सर्विसिंग नहीं कराते. धूल-मिट्टी, गंदा फिल्टर और ब्लॉक पाइप्स से ओवरलोडिंग होती है. गर्मियों में लगातार चलने पर यह समस्या बढ़ जाती है.

बिजली की समस्या: वोल्टेज फ्लक्चुएशन या गलत वायरिंग से शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जो गैस को प्रज्वलित कर देता है.

खराब इंस्टॉलेशन: गलत जगह पर AC लगाना या पाइप लाइन का सही कनेक्शन न होना भी बड़ा खतरा पैदा करता है.

कैसे बचें AC ब्लास्ट से?

  • हर 6 महीने में AC की प्रोफेशनल सर्विसिंग कराएं.
  • हमेशा अच्छी कंपनी का AC और स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें.
  • AC को सीधी धूप या बंद जगह पर न लगाएं.
  • गैस लीक का शक हो तो तुरंत बंद करके टेक्नीशियन बुलाएं.
  • पुराने AC (10 साल से ज्यादा पुराने) को बदलने पर विचार करें.

विवेक विहार की यह घटना चेतावनी है कि छोटी-छोटी लापरवाही कितना बड़ा हादसा बन सकती है. AC हमारे आराम का साधन है, लेकिन सही देखभाल के बिना यह जानलेवा भी बन सकता है.

अगर आपके घर में AC है तो आज ही उसकी स्थिति चेक कराएं. नियमित मेंटेनेंस और सावधानी से हम न सिर्फ अपनी जान बचा सकते हैं बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News