Sports- Who is Raja Muthupandi: भाई ने छोड़ा अपना सपना, पिता ने की मजदूरी…मुथुपांडी ने CWG 2026 में जीत लिया रजत पदक -#INA

कुछ कहानियां सिर्फ पदक जीतने की नहीं होतीं, बल्कि उन सपनों की होती हैं जिन्हें गरीबी भी नहीं रोक पाती। भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी की कहानी भी ऐसी ही है। तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे से निकलकर राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पोडियम तक पहुंचने वाले राजा ने सिर्फ रजत पदक नहीं जीता, बल्कि लाखों युवाओं को यह भरोसा भी दिलाया कि हालात कितने भी कठिन हों, हौसले उनसे बड़े हो सकते हैं।
Table of Contents
ग्लास्गो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में राजा ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में कुल 286 किग्रा (126 किग्रा स्नैच और 160 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक मलयेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन (299 किग्रा) ने जीता, जबकि पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू (282 किग्रा) को कांस्य मिला।