Sports- Cwg 2026 Day-6 Live:मुक्केबाज प्रीति और प्रिया ने पक्के किए पदक, परवीन हारीं; पैरा तैराकी में भी मिली निराशा – Commonwealth Games 2026 Day 6 Live: Boxing Weightlifting Athletics Gulveer Singh Results Updates Live Blog -#INA

12:08 AM, 29-Jul-2026
- CWG 2026 Day-6 Live: पूजा का शानदार प्रयास
- CWG 2026 Day-6 Live: महिला ऊंची कूद का फाइनल जारी
- CWG 2026 Day-6 Live: हरजिंदर का स्नैच में दमदार प्रदर्शन
- CWG 2026 Day-6 Live: लॉन बॉल में भारत को मिली जीत
- CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज परवीन हारीं
- CWG 2026 Day-6 Live: पैरा तैराकी में मिली निराशा
- CWG 2026 Day-6 Live: भारोत्तोलक हरजिंदर कौर पेश कर रहीं चुनौती
- CWG 2026 Day-6 Live: प्रिया ने भी पदक पक्का किया
- CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज प्रीति का पदक पक्का
- CWG 2026 Day-6 Live: निरुपमा पदक की दौड़ से बाहर
CWG 2026 Day-6 Live: पूजा का शानदार प्रयास
पूजा सिंह ने महिला ऊंची कूद के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 1.77 मीटर का सफल प्रयास किया। इससे पहले उन्होंने 1.72 मीटर का प्रयास किया था।
11:58 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: महिला ऊंची कूद का फाइनल जारी
महिला ऊंची कूद का फाइनल जारी है। भारत की ओर से इसमें पूजा सिंह चुनौती पेश कर रही हैं। पूजा ने 1.72 मीटर का प्रयास किया है।
11:51 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: हरजिंदर का स्नैच में दमदार प्रदर्शन
भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिला 69 किलो वजन वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। हरजिंदर ने स्नैच के पहले प्रयास में 96 किलो वजन उठाया। इसके बाद अगले प्रयास में उन्होंने 99 किलो और तीसरे प्रयास में 101 किलो का वजन उठाया। हरजिंदर ने इस तरह स्नैच के तीनों प्रयास में सफलतापूर्वक वजन उठाए। अब क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 120 किलो वजन रजिस्टर कराया है।
11:49 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: लॉन बॉल में भारत को मिली जीत
लॉन बॉल पुरुष एकल पेयर्स के सेक्शन बी राउंड 1 मुकाबले में भारत को जीत मिली है। नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कुक आइलैंड के इपी पोएला और जेसन लिंडसे को टाई ब्रेक में 1-0 से हराया। दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर था जिसके बाद टाई ब्रेक में भारतीय जोड़ी ने बाजी मारी।
11:45 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज परवीन हारीं
भारतीय मुक्केबाज परवीन को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। परवीन को महिला 65 किग्रा में इंग्लैंड की साचा हिकी ने खंडित फैसले में 3-2 से हराया। परवीन अगर ये मुकाबला जीत लेतीं तो भारत के लिए पदक पक्का कर लेतीं। अब तक मुक्केबाजी में भारत दो पदक पक्के कर चुका है।
11:41 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: पैरा तैराकी में मिली निराशा
पैरा तैराकी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 के फाइनल में भारत के रवि बुडिगिना और इमाम अली पदक लाने से चूक गए। बुडिगिना ने फाइनल में 25.68 सेकेंड का समय लिया और वह आठ पैरा तैराकों में छठे स्थान पर रहे। वहीं, इमाम ने 28.28 सेकेंड का समय लिया और वह आठवें नंबर पर रहे।
11:20 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: भारोत्तोलक हरजिंदर कौर पेश कर रहीं चुनौती
भारतीय महिला भारोत्तोलक हरजिंदर कौर 69 किलो वर्ग के फाइनल में चुनौती पेश कर रही हैं। भारोत्तोलन में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और हरजिंदर से पदक लाने की उम्मीद है। हरजिंदर ने स्नैच के पहले प्रयास में 95 किलो वजन रजिस्टर कराया है।
11:15 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: प्रिया ने भी पदक पक्का किया
भारतीय महिला मुक्केबाज प्रिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ मुक्केबाजी में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियामह मिचेल को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। प्रिया से पहले प्रीति ने भी महिला 54 किग्रा वर्ग में पदक पक्का किया था। प्रिया मिचेल के खिलाफ पहले राउंड में पिछड़ गई थीं, लेकिन उन्होंने दूसरे राउंड में दमदार वापसी की और मैच का रुख पलट दिया। तीसरे राउंड में भी प्रिया हावी रहीं।
10:43 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: मुक्केबाज प्रीति का पदक पक्का
मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया है। प्रीति ने महिला 54 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की निकोल क्लाइड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रीति ने इसके साथ ही कम से कम कांस्य पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजरें स्वर्ण पदक की होंगी। सेमीफाइनल जीतने पर प्रीति स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में तीनों राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और अपने पंच से विरोधी खिलाड़ी को पस्त कर दिया। तीनों ही राउंड में सभी जजों ने प्रीति के पक्ष में ही फैसला सुनाया और अंतत: वह पदक सुनिश्चित करने में सफल रहीं।
08:29 PM, 28-Jul-2026
CWG 2026 Day-6 Live: निरुपमा पदक की दौड़ से बाहर
भारतीय भारोत्तोलक निरुपमा देवी महिला 63 किलो वजन वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। निरुपमा क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास में ही विफल रहीं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में पहले 115 किलो वजन रजिस्टर कराया था, लेकिन उन्होंने इसे बढ़ाकर 123 किलो कर दिया। निरुपमा तीनों ही प्रयास में 123 किलो वजन सही से नहीं उठा सकीं। उन्होंने क्लीन में सही प्रयास किया, लेकिन जर्क में वह लड़खड़ा गईं। इस तरह वह क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास सफल नहीं कर सकीं।
निरुपमा ने स्नैच में 93 किलो वजन उठाया। भारत की निरुपमा ने स्नैच के पहले प्रयास में 93 किलो रजिस्टर कराया, लेकिन वह सफल नहीं हुई। दूसरे प्रयास में हालांकि, उन्होंने 93 किलो वजन सफलतापूर्वक उठा लिया। तीसरे प्रयास के लिए निरुपमा ने 95 किलो रजिस्टर कराया, लेकिन एक बार फिर वह सफल नहीं हो सकीं। इस तरह स्नैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 93 किलो रहा। वहीं, क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास में विफल रहने पर वह स्पर्धा से ही बाहर हो गईं। निरुपमा मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में फिलहाल पहली भारोत्तोलक हैं जो पदक नहीं जीत सकी हैं।