खबर शहर , Agra News: कई माह से फरार चल रहा 307 का आरोपी बटेश्वर मंदिर से गिरफ्तार – INA

पिनाहट। थाना पिनाहट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में कई माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) और धारा 82 के तहत कार्रवाई जारी की गई थी। पुलिस ने उसे बटेश्वर मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


Table of Contents

मंगलवार सुबह बटेश्वर मंदिर, थाना बाह क्षेत्र से भदरौली निवासी सतीश (65) पुत्र भगवान दास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना पिनाहट में वर्ष 2021 में दर्ज धारा 307 आईपीसी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, शासकीय अभिरक्षा से संबंधित धाराओं तथा धोखाधड़ी एवं जालसाजी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News