Sport : 'उसे और क्या करना चाहिए…' पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सिलेक्टर्स पर सवाल, कहा- 'हम यशस्वी जायसवाल के साथ क्या कर रहे हैं' #INA

Yashasvi Jaiswal : भारत के 24 साल बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की ओपनिंग पोजीशन को संभाल रखा है. वहीं वो वनडे और टी20 क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. ये अलग बात है कि, चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल को वनडे और टी20 टीम में नियमित रूप से जगह नहीं दे रहे हैं. ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड दौरे पर हुआ है, जहां पर टीम इंडिया को 22 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक 5 टी20 मैच खेले हैं. इसके बाद उसे 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक पांच वनडे मैच खेले हैं. टी20 और वनडे स्क्वाड से यशस्वी जायसवाल को बाहर रखा गया है. उनको टी20 और वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. 

हांलाकि यशस्वी जयासवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. वो जब टीम में मौजूद थे, तब ईशान किशन टीम से बाहर थे. अब जब ईशान वापस आए तो वनडे टीम से यशस्वी की छुट्टी कर दी गई. इस बाएं हाथ के बललेबाज को टीम इंडिया की टेस्ट टीम में जगह मिली है, जहां ये 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करते हुए नजर आएंगे. उससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

यशस्वी जायसवाल पर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपडा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा है कि, यशस्वी जायसवाल को और क्या करना होगा कि, उसे वनडे टीम में जगह मिल सके. जब-जब उन्होंने वनडे क्रिकेट खेला है, तब तक उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर क्या कहा है, आइए जातने हैं.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘उस लड़के को और क्या करना चाहिए? जब किसी व्यक्ति को कम मौके मिलते हैं, तो आप देखते हैं कि वो उनमें क्या करता है और फिर आपको एहसास होता है कि उसने बहुत अच्छा किया है. वो सेंचुरी बनाता है, लेकिन उसके बावजूद उसका नाम पहले तीन वनडे में भी नहीं होता है, और यह थोड़ी प्रॉब्लम है क्योंकि यशस्वी जायसवाल इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता. आपके पास सिर्फ दो डेजिग्नेटेड ओपनर हैं. तो क्या यशस्वी तीसरे प्लेयर के तौर पर नहीं हो सकता? कोई न कोई कभी न कभी उसके पॉइंट ऑफ व्यू से सोचेगा कि हम यशस्वी के साथ क्या कर रहे हैं. क्या हम उसे समझा पा रहे हैं? क्या हम जो कर रहे हैं उसे सही ठहरा पा रहे हैं?’.

यशस्वी जायसवाल का शानदार वनडे करियर

यशस्वी जायसवाल ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 में डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट खेला था. इसके बाद 2023 में ही उन्हें टी20 टीम में मौका मिला. साल 2025 में उन्हें वनडे स्क्वाड में भी शामिल किया गया. 

यशस्वी ने अब तक देश के लिए 6 मैचों की 6 वनडे पारियों में 71.2 की औसत और 97.6 की स्ट्राइक रेट के साथ 285 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए हैं. उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में 34 चौके और 7 छक्के भी आए हैं. 

ये भी पढ़ें : SA VS AUS का दूसरा टेस्ट अगर बारिश में धुला, WTC प्वॉइंट्स टेबल पर पड़ेगा असर, टीम इंडिया को मिल सकता है फायदा

'उसे और क्या करना चाहिए…' पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सिलेक्टर्स पर सवाल, कहा- 'हम यशस्वी जायसवाल के साथ क्या कर रहे हैं'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close