Sport : 'हम शतक के लिए नहीं खेलते…', 99* पर नाबाद लौटने पर जो रूट ने दिया जो बयान, वो हो रहा जमकर वायरल #INA

IND VS ENG: भारत के साथ खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और 4 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम की जीत के हीरो रहे जो रूट आखिर तक क्रीज पर टिके रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे. जो रूट 99 रन पर नाबाद रहे और मैच खत्म होने के बाद जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जो बयान दिया, वो वाकई दिल जीतने वाला रहा. तो आइए जानते हैं कि प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जो रूट ने बयान में क्या-क्या कहा…
शतक से चूकने पर क्या बोले जो रूट?
टीम इंडिया के दिए 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने एक मैच जिताऊ पारी खेली. वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए, जब उनकी टीम मुश्किल में थी, क्योंकि दोनों ओपनर्स 8/2 के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहां, जो रूट ने क्रीज पर टिकने का फैसला किया, एक छोर से विकेट गिरे, लेकिन रूट ने अपना गेम नहीं बदला और वह मैदान पर डटे रहे. आखिर में जो रूट 133 गेंद पर 99 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. उनकी इस पारी ने सबका दिल जीता ही था और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने जो कहा, वो तो चर्चा का विषय बन गया है.
Everything you need . know about Joe Root, in one sentence ❤️
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026
सीरीज बराबर करने वाले सवाल पर जो रूट ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “खेल का मजा भी यही है. लॉर्ड्स जाने से पहले सीरीज 1-1 से बराबर है और ऐसी परिस्थितियों में, ऐसी पिच पर, आखिर तक टिके रहना और काम पूरा करना शायद क्रिकेट में सबसे अच्छा एहसास है.”
शतक से चूकने वाले सवाल पर जो रूट ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “99 रन पर आउट होने पर, मैं कुछ बार आउट हुआ हूं, मजेदार बात है, लेकिन नहीं. जैसा कि मैंने कहा, आप इसके लिए नहीं खेलते. आप मैच जीतने के लिए खेलते हैं और यह सीरीज अब पूरी तरह से जिंदा है, जैसा कि हमने आज शुरुआत में सोचा था. और अब मैं लॉर्ड्स में होने वाले बड़े मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं.”
पूरे मैच में बल्लेबाजी करना था मुश्किल
लक्ष्य का पीछा करने और बल्लेबाजी की परिस्थितियों के बारे में कहा, “हां, मुझे लगता है कि पूरे मैच के दौरान बल्लेबाजी करना मुश्किल था और मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया. जब उन्हें वह पार्टनरशिप मिली, तो उन्होंने उन्हें उस स्कोर पर रोक दिया, जिससे हमें समय लेकर बल्लेबाजी करने और जरूरत पड़ने पर खेल के अलग-अलग दौर में थोड़ा दबाव झेलने का मौका मिला और मुझे लगता है कि हमने कुल मिलाकर ऐसा अच्छे से किया. जाहिर है, जीत हासिल करने के लिए कभी-कभी आपको मुश्किल और खराब खेल के बावजूद जीतना पड़ता है. और जैसा कि मैंने कहा, अब हम लॉर्ड्स जा रहे हैं जहाँ सब कुछ दांव पर होगा.”
Because you deserve a graphic anyway ❤️ pic.twitter.com/tvmAq3FufC
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026
इंग्लैंड टीम की हो रही आलोचना पर भी बोले जो रूट
इंग्लैंड की वनडे टीम और हालिया आलोचना सही है या नहीं, इस पर कहा, “खैर, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं. मेरा मतलब है, आप पिछले 30 मैचों और हमारे रिकॉर्ड को देख सकते हैं, या आप अभी की स्थिति को देख सकते हैं. और मुझे लगता है कि इस टीम को अभी की स्थिति के आधार पर आंका जाना चाहिए.”
YES BOYS! 🏴
A 𝗺𝗮𝘀𝘀𝗶𝘃𝗲 win . keep the series alive 👊 pic.twitter.com/jyO1ezkYxv
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2026
“हमने श्रीलंका में जीत हासिल की, जो चार साल में वहां जीतने वाली पहली टीम थी और उस सीरीज की तरह ही, हमने पहला मैच गंवाया, सबक सीखे और बेहतर हुए और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाला और आज हमने ठीक वैसा ही किया. चुनौती यह है कि क्या हम लॉर्ड्स में ऐसा कर सकते हैं, जब दबाव हो और सामने एक शानदार टीम हो… दुनिया की नंबर एक टीम.”
ये भी पढ़ें: हार के गुनहगार! नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, वरना आसानी से दूसरा ODI जीत सकती थी टीम इंडिया
'हम शतक के लिए नहीं खेलते…', 99* पर नाबाद लौटने पर जो रूट ने दिया जो बयान, वो हो रहा जमकर वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,