Sport : 'हम इस वजह स्ट्रगल कर रहे हैं…' गौतम गंभीर पर अश्विन का बड़ा बयान, 2023 वर्ल्ड कप की याद दिलाकर दिखाया आईना #INA

Ashwin on Gautam Gambhir : टीम इंडिया लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और टीम एक के बाद एक सीरीज हार रही है. गौतम गंभीर के दौर की टीम मैनजमेंट पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. भारत को हाल ही में आयरलैंड जैसे खुद से कमजोर टीम से क्लीन स्वीप होना पड़ा था, उसके बाद इंग्लैंड ने भी टीम इंडिया पर टी20 में क्लीन स्वीप किया और वनडे सीरीज में भी 2-1 से हरा दिया.

इसके बाद से गौतम गंभीर को लेकर लगातार क्रिकेट जगत के जानकार बयान दे रहे हैं. इसी कड़ी में अब रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल हो गया है. अश्विन ने अब गौतम गंभीर और उनके टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.  

आर. अश्विन ने गौतम गंभीर पर दिया बड़ा बयान

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘मैं सीरियसली आपसे 2023 वर्ल्ड कप कैंपेन को देखने के लिए कहूंगा. हम पूरे कैंपेन में शानदार थे. फाइनल में हम वह एक्स्ट्रा स्पिनिंग ऑप्शन नहीं खिला सके जो शायद हमारी सोच थी, लेकिन यह बस फेल हो गया क्योंकि हार्दिक पांड्या कॉम्बिनेशन का हिस्सा नहीं थे, जिस पल यह फेल हुआ, वे खोज नहीं रहे थे. वे यह नहीं कह रहे थे कि चलो छठा बॉलर खिलाते हैं. हम इसे अलग तरह से करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने पांच बॉलर के साथ जाने का फैसला किया और सभी को स्टेबिलिटी दी, न कि क्लैरिटी की कमी. हम फाइनल में गए और वो फिर भी एक अच्छा रिजल्ट था. आप हर दिन नहीं जीत सकते हैं’.

अश्विन ने आगे कहा कि, ‘खिलाड़ी टीम का माहौल और ड्रेसिंग रूम का माहौल ही आपको वर्ल्ड कप जिताएगा. वह सबसे बड़ी जगह है. इसका बहुत ध्यान से ध्यान रखना होगा. यह छोटी-छोटी बातें इस मैनेजमेंट के लिए थोड़ी दिलचस्प रही हैं, शायद इसीलिए हम टेस्ट क्रिकेट में स्ट्रगल कर रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट पक्का स्पेशलिस्ट के लिए है. टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको बॉल से मैच विनर चाहिए, बैट से भी मैच विनर चाहिए, सभी फॉर्मेट में. यह एक ऐसी चीज है जो इस मैनेजमेंट के लिए बहुत अच्छी होगी अगर वे इसे अपने दिमाग में सबसे ऊपर रखें’.

गौतम गंभीर को साल 2024 में इंडियन क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया था. उन्हें राहुल द्रविड़ की जगह पर चुना गया था. राहुल द्रविड़ ने भारत को साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप दिलाया था और उसके बाद टीम से बतौर कोच विदाई ली थी. वहीं गंभीर की कप्तानी में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी दिलाया था. 

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम को मिली हार

क्रम सीरीज प्रारूप परिणाम
1 श्रीलंका बनाम भारत (अगस्त 2024) वनडे भारत 0-2 से हारा (1 मैच टाई)
2 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (अक्टूबर–नवंबर 2024) टेस्ट भारत 0-3 से हारा
3 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25) टेस्ट भारत 1-3 से हारा
4 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (नवंबर 2025) टेस्ट भारत 0-2 से हारा
5 न्यूज़ीलैंड बनाम भारत (जनवरी 2026) वनडे भारत 1-2 से हारा
6 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (2025-26) वनडे भारत 1-2 से हारा
7 आयरलैंड बनाम भारत (जून 2026) टी20 अंतरराष्ट्रीय भारत 0-2 से हारा
8 इंग्लैंड बनाम भारत (जुलाई 2026) वनडे भारत 1-2 से हारा
9 इंग्लैंड बनाम भारत (जुलाई 2026) टी20 अंतरराष्ट्रीय भारत 0-3 से हारा

ये भी पढ़ें : क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 से ये खिलाडी हो सकता है बाहर?

'हम इस वजह स्ट्रगल कर रहे हैं…' गौतम गंभीर पर अश्विन का बड़ा बयान, 2023 वर्ल्ड कप की याद दिलाकर दिखाया आईना





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close