Sport : 'ये बल्लेबाजों की दुनिया उसे नहीं समझ पाएगी', अश्विन ने लगाई टीम मैनेजमेंट की क्लास, बोले-कुलदीप को नहीं खेलना चाहिए #INA

Ravi Ashwin On Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं. वह टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर भी अक्सर सवाल उठाते हैं और अब उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात की है, जो प्लेइंग-11 में जगह पाने का हकदार तो है, लेकिन उसे बाहर बैठना पड़ रहा है. इतना ही नहीं उनका ये भी कहना है कि बल्लेबाजों की ये दुनिया कभी गेंदबाज का कॉन्फिडेंस और रिदम नहीं समझ सकती.
रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना
Happy Birthday Bhai! Grateful for all the guidance throughout. Have a great one ♥️@ImRo45 pic.twitter.com/h4LCTNfUZO
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) April 30, 2026
पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं. इस खिलाड़ी के पास अनुभव भी है और काबिलियत भी है, मगर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अश्विन का कहना है कि ये बल्लेबाजों की दुनिया है, जो कभी गेंदबाज का कॉन्फिडेंस और रिकदम नहीं समझ सकती.
अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “कुलदीप को बिलकुल नहीं खेलना चाहिए. इसकी कोई जरूरत नहीं है. ये बल्लेबाजों की दुनिया है, जो कभी बॉलर का कॉन्फिडेंस और रिदम नहीं समझ सकती. मैं इंडियन क्रिकेट का बहुत बड़ा शौकीन हूं. मैं हमेशा इंडियन क्रिकेट के बारे में सोचता हूं.”
“जब आईपीएल चल रहा होता है, तो भी मैं सोचता रहता हूं, ये इंडियन क्रिकेट के लिए क्या कर सकता हूं. कुलदीप उस स्टेज पर है, जहां वह 35 या 36 साल की उम्र तक खेलेगा. उसका अच्छा कॉन्ट्रैक्ट है. वह हाल ही में आईपीएल ट्रेड में गया था. उसे अपना बैग पैक करके आ जाना चाहिए था. जैसा मोहम्मद कैफ ने कहा, इसका क्या मतलब है.”
170 wickets in around 120 matches and still fighting for a permanent spot. Kuldeep Yadav hasn’t lacked performances, he’s lacked consistent backing. Ashwin knows exactly what he’s talking about. 💯🇮🇳
— TrueCricketHQ (@TrueCricketHQ) July 21, 2026
कुलदीप यादव को बताया बेस्ट रिस्ट स्पिनर
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव को बेस्ट रिस्ट स्पिनर माना. उनका कहना है कि कुलदीप एडम जंपा से भी बेहतर हैं. उन्होंने कहा, “कुलदीप ने 120 मैचों में लगभग 170 विकेट लिए हैं. अगर आप दुनियाभर के रिस्ट स्पिनरों को देखें, तो वह एडम ज़म्पा से भी बेहतर हैं. हम एडम जम्पा को व्हाइट-बॉल के अच्छे स्पिनरों में से एक मानते हैं. वह उन सभी से आगे हैं.”
मैनेजमेंट कुलदीप पर भरोसा नहीं करती
अश्विन ने आगे कहा कि तीसरे वनडे के बाद काफी कुछ बदल गया है. उन्होंने साफ कहा है कि मैनेजमेंट को कुलदीप यादव पर जरा सा भी भरोसा नहीं है, क्योंकि वह तो जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी कुलदीप को नहीं खिला रहे हैं.
उन्होंने कहा, “कल से पहले, मैं कहता था कि कुलदीप को किट बैग के साथ वहीं रहना चाहिए और अपनी बैटिंग बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए. लेकिन तीसरे वनडे के बाद, बहुत कुछ बदल गया… इस टीम में, जहां आपको नंबर 8 पर बैटिंग की जरूरत नहीं है. आप बॉलिंग की मजबूती के साथ गए और फिर भी, जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी के बाद भी, आप कुलदीप यादव को नहीं ले रहे हैं. इसका मतलब है कि मैनेजमेंट का कुलदीप यादव पर भरोसा बिल्कुल जीरो है. टीम मैनेजमेंट को कुलदीप यादव पर जरा भी भरोसा नहीं है.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर है महारिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा करने ही रच देंगे इतिहास
'ये बल्लेबाजों की दुनिया उसे नहीं समझ पाएगी', अश्विन ने लगाई टीम मैनेजमेंट की क्लास, बोले-कुलदीप को नहीं खेलना चाहिए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,