Sport : हार के गुनहगार! नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, वरना आसानी से दूसरा ODI जीत सकती थी टीम इंडिया #INA

IND VS ENG: इंग्लैंड के साथ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कार्डिफ में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया 44 ओवर में 233 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई थी. ऐसे में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 44.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर सकती थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते ये मैच हाथ से निकल गया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की इस करारी हार के जिम्मेदार खिलाड़ी कौन से हैं…
रोहित शर्मा
61/1 at the end of the first powerplay 🙌
Captain Shubman Gill departs after a solid 31(30) 👏Rohit Sharma & Virat Kohli at the crease now 💙
Updates ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/sC5TwQuKoa
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की. वह ओपनिंग करने उतरे. उनसे उम्मीद थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने क्रीज पर वक्त बिताया. मगर, मानो लगातार डॉट बॉल खेलने के प्रेशर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया.
रोहित महज 47 गेंदों पर 26 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया. यहां, गौर करने वाली बात ये है कि रोहित टीम में मौजूद सबसे सीनियर प्लेयर्स में से एक हैं. ऐसे में उन्हें आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी और टीम के लिए खेलकर स्कोरबोर्ड को बड़ी पारी खेलनी चाहिए.
England win the second ODI by 4 wickets.#TeamIndia’s focus now shifts . the series decider on Sunday.
Scorecard ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/CfyMZuZ71Y
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
ईशान किशन
दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल की तबियत खराब थी, जिसकी वजह से ईशान किशन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. टीम की स्थिति को देखते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज को नंबर-4 पर मैदान पर भेजा गया. उनसे उम्मीद थी कि वह मिडिल ऑर्डर में आकर जिम्मेदारी उठाएंगे और सेट होकर पारी को आगे बढ़ाएंगे.
मगर, ईशान मैदान पर आए और उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और महज 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. उनका ये विकेट टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि अगर वहां ईशान क्रीज पर वक्त बिताते और रन बना लेते, तो टीम इंडिया पूरे ओवर तो खेल पाती और फिर गेंदबाजों को लड़ने लायक स्कोर मिल जाता.
61/1 at the end of the first powerplay 🙌
Captain Shubman Gill departs after a solid 31(30) 👏Rohit Sharma & Virat Kohli at the crease now 💙
Updates ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/sC5TwQuKoa
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
शिवम दुबे
भारत की हार के जिम्मेदार शिवम दुबे भी हैं. जब दुबे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, तब टीम इंडिया का स्कोर 193 रनों पर 6 विकेट था. एक छोर पर श्रेयस अय्यर टिके हुए थे और उन्हें दूसरे छोर से किसी के साथ की जरूरत थी. चूंकि, दुबे भारत के लिए आखिरी बल्लेबाज थे, उसके बाद निचले क्रम की बल्लेबाजी शुरू हो रही थी. ऐसे में उम्मीद थी कि ये खिलाड़ी बड़ी पारी खेलेगा, लेकिन वह तो जोफ्रा आर्चर की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, उन्होंने 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 32 रन दिए और 1 विकेट निकाला.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे ODI वर्ल्ड कप 2027! IND vs ENG लॉर्ड्स वनडे होगा उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
हार के गुनहगार! नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, वरना आसानी से दूसरा ODI जीत सकती थी टीम इंडिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,