Sport : श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल को मिली अहम जिम्मेदारी, 2 नए खिलाड़ियों को मिली जगह #INA

Indian Test Team Announced For Srilanka Tour : इंतजार खत्म हुआ और बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. एक बार फिर टीम की कमान शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे, तो वहीं उनके डिप्टी केएल राहुल होंगे. स्क्वाड में 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है. आइए जानते हैं टीम में और क्या-क्या बदलाव देखने को मिले हैं. 

टेस्ट सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया का ऐलान

श्रीलंका में खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. वॉशिंगटन सुंदर को फिटनेस संबंधी कारणों के चलते स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. वहीं, जसप्रीत बुमराह और साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर होगा.

फिटनेस पर होगा फैसला

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है. मगर, उनकी उपलब्धता फिटनेस पर आधारित होगी. बीसीसीआई द्वारा जारी की गई रिलीज में बताया गया है कि साईं सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस मंज़ूरी मिलने पर निर्भर करेगी. इसका मतलब है कि अभी इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना तय नहीं है.

कोलंबो में प्रैक्टिस मैच खेलेगी टीम इंडिया

पुरुष चयन समिति ने ये जानकारी भी साझा की है कि श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम सीरीज के शुरू होने से पहले 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, जो 7 अगस्त से शुरू होगा. बता दें, भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी.

दो नए खिलाड़ियों को किया स्क्वाड में शामिल

वनडे फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. टेस्ट टीम में उन्हें पहली बार शामिल किया गया है. वहीं, सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. बता दें, गुरनूर को अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था और फिर वह इंग्लैंड भी गए थे.

सुंदर की जगह सारांश जैन को किया शामिल

वॉशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. उस चोट की वजह से वह तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए थे. उनकी जगह सारांश जैन को शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश से आने वाले इस ऑलराउंडर ने लगातार प्रभावित किया है. उनको सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है. सारांश ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका में डेब्यू का मौका मिलता है या उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने वाली है. पहला मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. तीनों ही मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू होंगे.

मैच तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
पहला टेस्ट 15–19 अगस्त 2026 भारत 🇮🇳 vs श्रीलंका 🇱🇰 गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट 23–27 अगस्त 2026 भारत 🇮🇳 vs श्रीलंका 🇱🇰 सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो सुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: ‘भारतीय बल्लेबाज अभी से अगर…’, वर्ल्ड कप 2027 के लिए सुनील गावस्कर ने BCCI को दिया सुझाव, मान लिया तो ट्रॉफी पक्की!

श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल को मिली अहम जिम्मेदारी, 2 नए खिलाड़ियों को मिली जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close