Sport : मुंबई इंडियंस को छोड़कर इस टीम में शामिल हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव, MI को किया अनफॉलो, पोस्ट भी कर डाले डिलीट #INA

Suryakumar Yadav : भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. उन्होंने कुछ महीनों पहले ही मार्च में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाया था. इसके बाद उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें कप्तानी से हटा दिया.
अब सूर्या को लेकर हर कोई अलग-अलग अटकलें लगा रहा है. उनको लेकर क्या कयास लगाए जा रहे हैं. उनसे जुड़ा हुआ पूरा मामला क्या है. आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
सूर्यकुमार यादव ने लिया बड़ा फैसला
सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही सुर्या ने अपने इंस्टाग्राम बायो से MI भी हटा दिया है, जो इससे पहले उन्होंने लिखा हुआ था. इतना ही नहीं सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के साथ जुड़े हुए अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं.
Suryakumar Yadav has unfollowed Mumbai Indians on Instagram. 👀
Not only that, he has also removed all his collaboration posts with Mumbai Indians from his profile.
Interestingly, Mumbai Indians still follows Suryakumar Yadav.
What could be the reason behind this? 🤔… pic.twitter.com/tI7N2csbTd
— Faruk (@uf2151593) June 8, 2026
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस छोड़ने की बात कह रहे हैं. उन्होंने MI को अनफॉलो करने का फैसला और पोस्ट डिलीट करने का काम भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद किया है. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं. वहीं सूर्या ने हार्दिक पांड्या को भी अनफॉलो कर दिया है, ऐसा सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा कहा जा रहा है. ये मुंबई इंडियंस और सूर्यकुमार यादव के फैंस के लिए दुखद खबर हैं.
🚨 Suryakumar Yadav . leave Mumbai Indians:
He unfollowed both Mumbai Indians and Hardik Pandya on Instagram and removed all MI-related posts. He even changed his profile picture from the Indian team.
Reports are saying that if Hardik Pandya does not leave Mumbai Indians next… pic.twitter.com/9dFtqXA9Lm
— Indian Cricket Ministry (@ICM_News45) June 7, 2026
IPL 2026 में फ्लोप साबित हुए सूर्यकुमार यादव
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 270 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकले थे. इस सीजन उन्होंने कुल 28 चौके और 10 छक्के लगाए. उन्होंने टीम के लिए कुछ मैचों में कप्तानी भी की लेकिन टीम का स्थिति सुधार नहीं पाए. अब अगर सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस को छोड़ते हैं तो वो किस टीम में जाएंगे. फैंस इसकी भी अटकलें लगाने में लग गए हैं.
MI को छोड़कर किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव अगर मुंबई इंडियंस को छोड़ते हैं तो वो चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स या फिर कोलकाता नाइट राइडर्स में जा सकते हैं. लखनऊ की टीम का खेल इस सीजन काफी खराब रही और ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ भी दी. ऐसे में सूर्या का चांस लखनऊ में जाने का भी बन सकता है.
🚨 Suryakumar Yadav . leave Mumbai Indians:
He unfollowed both Mumbai Indians and Hardik Pandya on Instagram and removed all MI-related posts. He even changed his profile picture from the Indian team.
Reports are saying that if Hardik Pandya does not leave Mumbai Indians next… pic.twitter.com/9dFtqXA9Lm
— Indian Cricket Ministry (@ICM_News45) June 7, 2026
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी सूर्यकुमार यादव पर दांव लगा सकती है. सूर्यकुमार यादव के चांस कोलकाता नाइट राइडर्स में भी जाने के हैं. केकेआर इस सीजन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, ऐसे में सूर्या को वो अपने साथ जोड़ सकेत हैं क्योंकि सूर्या कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पहले भी खेले चुके हैं. उन्होंने गौतम गंभीर के साथ मिलकर कोलकाता के लिए खेला है. सूर्यकुमार यादव को मुंबई आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड कर सकती है.
ये भी पढ़ें : जय शाह ने क्यों तोड़ी परंपरा! पाकिस्तानी खिलाड़ी से सरेआम मिलाया हाथ, टीम इंडिया के प्लेयर नहीं करते हैंडशेक
मुंबई इंडियंस को छोड़कर इस टीम में शामिल हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव, MI को किया अनफॉलो, पोस्ट भी कर डाले डिलीट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,