यूपी – फर्जी गैंगरेप की कहानी का नया मोड़: अब महिला ने इंस्टाग्राम प्रेमी पर दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट – INA

चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और नौ वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर चर्चा में आई झांसी की महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को पुलिस जांच में पूर्व शिकायत फर्जी पाए जाने के बाद रविवार को महिला ने अपने कथित प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, धमकी देने और जेवर व नकदी हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Table of Contents



झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की निवासी 30 वर्षीय महिला ने नरैनी कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि करीब दो माह पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से नरैनी निवासी शिंकू उर्फ राजेंद्र त्रिपाठी से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फोन पर नियमित संपर्क होने लगा। महिला का आरोप है कि चार जून को प्रेमी ने उसे फोन कर बांदा बुलाया। इसके बाद वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ बांदा पहुंची और युवक के बताए स्थान पर गई। जहां से प्रेमी शिंकू उसे नरैनी नहर के किनारे स्थित एक कमरे में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके सोने-चांदी के जेवर, सात हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी अपने कब्जे में ले लिया। इतना ही नहीं, पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News