Sport : मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रॉबिन उथप्पा, IPL 2027 में अब संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी #INA

Robin Uthappa: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बदलाव कर रही है. इसी कड़ी में 5 बार की चैंपियन टीम ने भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को अपने साथ जोड़ा है और अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उथप्पा लगभग 2 दशक बाद मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं. वह 2008 में बतौर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा बने थे और अब वह फ्रेंचाइजी में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि उथप्पा किस भूमिका में नजर आने वाले हैं…
मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को सौंपी अहम जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस ने 2027 सीजन से पहले अपने कोचिंग सेटअप को फिर से तैयार करने के क्रम में अब रॉबिन उथप्पा को अपने साथ जोड़ लिया है. फ्रेंचाइजी ने रॉबिन उथप्पा को अपना नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है. उथप्पा लगभग दो दशक बाद मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं.
उन्होंने 2008 में IPL के पहले सीजन में इस फ्रेंचाइजी के लिए 14 मैच खेले थे और 320 रन बनाए थे. अब वह एक कोचिंग भूमिका में वापस आ रहे हैं और अपने साथ IPL तथा इंटरनेशनल क्रिकेट का लंबा अनुभव लेकर आए हैं. भारत के लिए खेल चुके उथप्पा का मुंबई इंडियंस की प्रतिद्वंद्वी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी गहरा नाता रहा है.
From being part of our very first season . returning with a wealth of experience!
Robbie brings a sharp understanding of the game, great communication, and the clarity . guide youngsters! 💪
Welcome back . the Paltan, Robin! आपला new Batting Coach. 💙 pic.twitter.com/OrIsO6dqgi
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2026
वह 2021 और 2022 सीज़न में CSK का हिस्सा थे. 2021 में CSK के चैंपियन बनने के सफर में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने चार मैचों में 115 रन बनाए थे, जिसमें दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी शामिल थी. मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में उनका शामिल होना उनके IPL सफर में एक दिलचस्प मोड़ है, क्योंकि वह पहले मुंबई की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों में से एक का हिस्सा रह चुके हैं.
IPL आंकड़े हैं शानदार
रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2008 से लेकर 2022 तक कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 205 मुकाबले खेले, जिसकी 197 पारियों में उन्होंने 130.3 की स्ट्राइक रेट और 27.5 के औसत से 4952 रन बनाए. उनके बल्ले से इस दौरान 27 शतक भी निकले.
धवल कुलकर्णी को बनाया डेवलप बॉलिंग कोच
Mumbai’s very own, a domestic stalwart, and now our Development Bowling Coach. 💙
Welcome back, Dhawal Kulkarni! 👏 pic.twitter.com/U6EtwQv8VV
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2026
टी दिलीप को बनाया फील्डिंग कोच
From three ICC titles with India . unforgettable medal ceremony moments, TK Dilip has won fans over with his energy and passion. 💙
Now, he brings that same intensity . the Paltan as our Fielding Coach! pic.twitter.com/qrPypFnLG2
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 30, 2026
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा आज तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, एक के लिए बनाने हैं 35 रन, तो दूसरे के लिए भी है सिर्फ 40 रनों की जरूरत
मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रॉबिन उथप्पा, IPL 2027 में अब संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,