Sport : 'खिलाड़ी खुद को बचाने की कोशिश करने…', IND vs ZIM T20I सीरीज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कह दी ये बड़ी बात #INA

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. सीरीज के पहले मैच में श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत का खाता खोलने की चुनौती होगी. टीम इंडिया पिछले लगभग 1 महीने से विदेशी धरती पर 2 सीरीज खेल चुकी है और दोनों में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब टीम इंडिया अय्यर की कप्तानी में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले हुए प्रेस कॉमफ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर ने कई सवालों के जवाब दिए और बड़ी बात कही है.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को लेकर दी यह नसीहत
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा कि गेंदबाजों को बिना डर के खेलना चाहिए. कप्तान का मानना है कि खिलाड़ियों के मन में फेल होने के डर के कारण उनका स्वाभाविक खेल प्रभावित होता है. इसके अलावा अय्यर ने गेंदबाजों की आलोचना को लेकर भी अपनी बात रखी है.
गेंदबाजों को मन से डर निकाल देना चाहिए – श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्हें फेल से डरना चाहिए. जब आपके दिमाग में पीछे ऐसे विचार होते हैं, तब आप खुद को बचाने के लिए खेलते हैं. जब आपके मन में फेल होने का डर नहीं होता, तब आप खुद से अपना बेस्ट सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं. मुझे यह संदेश देना है कि बाहर जो बातें हो रही हैं, लोग क्या कहेंगे, यह सीरीज उतार-चढ़ाव वाली रही, हमें उस बारे में ज्यादा नहीं सोचना है. हमें इस समय में बने रहना है.
Shreyas Iyer wants India’s young bowlers . play with freedom 👊 pic.twitter.com/fSVW1LMyN9
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 22, 2026
यह भी पढ़ें: ‘इंग्लैंड के लोग IPL से नफरत करने का…’, इंग्लिश प्लेयर्स के सामने दिनेश कार्तिक ने आलोचना करने वालों की लगाई क्लास
'खिलाड़ी खुद को बचाने की कोशिश करने…', IND vs ZIM T20I सीरीज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कह दी ये बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,