Tach – वीडियो कॉल का तरीका बदल सकता है Apple का नया डिवाइस, बोलने वाले की तरफ खुद घूमेगी स्क्रीन

ऐपल एक नए स्मार्ट होम डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसमें स्क्रीन एक रोबोटिक आर्म पर लगी होगी. ब्लूमबर्ग के Mark Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस कमरे में बात करने वाले व्यक्ति की आवाज पहचानकर उसकी तरफ घूम सकेगा. कंपनी का यह प्रोजेक्ट स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी और AI पर आधारित डिवाइसों को लेकर Apple की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है.

Table of Contents

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple के अंदर इस प्रोजेक्ट को ‘J595’ नाम दिया गया है. यह कंपनी के स्मार्ट होम डिस्प्ले कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, लेकिन इसमें बड़ी स्क्रीन और मोटराइज्ड आर्म जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. हालांकि, Apple ने अभी तक इस डिवाइस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

360 डिग्री घूम सकेगी स्क्रीन

लीक्स के अनुसार, ऐपल के इस रोबोटिक स्मार्ट डिस्प्ले में 9 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जो मोटराइज्ड आर्म पर लगी होगी. यह आर्म 360 डिग्री तक घूमने में सक्षम हो सकता है. इसका मकसद कमरे में मौजूद लोगों के साथ बातचीत और वीडियो कॉल को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है.

उदाहरण के लिए, अगर आप किचन में घूमते हुए वीडियो कॉल कर रहे हैं, तो डिवाइस की स्क्रीन आपकी दिशा में घूम सकती है, जिससे आप फ्रेम में बने रहें. इसके लिए डिवाइस में वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी मिलने की बात कही गई है, जो बोलने वाले व्यक्ति की पहचान करके स्क्रीन को उसकी तरफ घुमा सकती है.

हालांकि, ये फीचर्स फिलहाल लीक पर आधारित हैं. डिवाइस के फाइनल फीचर्स को लेकर Apple ने कोई जानकारी नहीं दी है.

2027 से 2028 के बीच हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इस रोबोटिक स्मार्ट डिस्प्ले को 2027 से 2028 के बीच लॉन्च कर सकता है. इसे एक प्रीमियम डिवाइस के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है, यानी यह कंपनी के मौजूदा स्मार्ट होम डिस्प्ले का विकल्प बनने के बजाय उससे ऊपर रखा जा सकता है.

इसकी संभावित कीमत करीब 1,000 डॉलर हो सकती है. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है और ऐपल ने कीमत की पुष्टि नहीं की है. रिपोर्ट में इसके संभावित नामों के तौर पर HomeView Pro, HomeView Max और HomeView 360 जैसे विकल्पों का जिक्र है, लेकिन आधिकारिक नाम अभी सामने नहीं आया है.

Google और Amazon से होगा मुकाबला

इस डिवाइस के साथ Apple को Google Nest और Amazon Echo जैसे स्मार्ट डिस्प्ले और वॉयस असिस्टेंट वाले प्रोडक्ट्स से मुकाबला करना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल के स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म को लेकर कुछ सॉफ्टवेयर चुनौतियां भी हैं. Siri के AI फीचर्स को बेहतर बनाने में देरी के कारण कंपनी के सामान्य स्मार्ट होम डिस्प्ले की लॉन्च टाइमलाइन प्रभावित होने की खबरें आई थीं. इसके अलावा, प्लेटफॉर्म की iPhone पर निर्भरता और YouTube और Netflix जैसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स की कमी भी इसकी उपयोगिता को सीमित कर सकती है.

अगर Apple करीब 1,000 डॉलर की कीमत वाला रोबोटिक डिस्प्ले लॉन्च करता है, तो उसे बेहतर AI फीचर्स और आसान इस्तेमाल का अनुभव देना होगा. फिलहाल यह डिवाइस शुरुआती रिपोर्ट्स और लीक्स तक सीमित है, इसलिए इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव संभव है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News