Sport : 'रोहित की जगह कोई नहीं लेगा जब तक….,' पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हिटमैन को लेकर कह दी ये बड़ी बात #INA

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलना अब तय माना जा रहा है. हालांकि, पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे पर आखिरी वनडे मैच से पहले सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह जमकर उड़ी कि रोहित का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच है और वो अब संन्यास ले लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सेलेक्टर्स की ओर से रोहित को बोल दिया गया है कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में उनके प्लान का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन यह अफवाह 2 दिन में ही खत्म हो गई, जब रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ दिया. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों पर लग चुका है विराम

रोहित शर्मा द्वारा लॉर्ड्स में खेली गई शतकीय पारी के बाद उनके रिटायरमेंट पर पूरी तरह से विराम लग रहा है. कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी कह चुके हैं कि जब तक हिटमैन अपना रिटायरमेंट खुद नहीं लेते, उन्हें कोई नहीं हटा सकता है. रोहित का वनडे वर्ल्ड कप खेलना तय है. आकाश चोपड़ा ने भी अब यही बात कही है.

रोहित शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात

आकाश चोपड़ा ने कहा, “जब तक रोहित शर्मा फिट हैं, उपलब्ध हैं और रन बना रहे हैं, तब तक उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. हम यहां उनकी बेहतरीन काबिलियत और विरासत की बात कर रहे हैं. इस समय आपको वनडे क्रिकेट में कहीं और देखने की जरूरत ही नहीं है. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अगला वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका में है, जहां की परिस्थितियां अनुभवी खिलाड़ियों की मांग करती हैं. ऐसे खिलाड़ी जो वहां पहले खेल चुके हैं, अनुभवी हैं और दबाव में टीम को जीत दिला चुके हैं.”

वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हारने के बाद रोहित ने कह दिया था कि वह अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना और जीतना चाहते हैं. इसके लिए रोहित ने अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत की है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में हिटमैन का बल्ला नहीं चला, जिसके बाद तमाम अफवाहें उड़ने लगीं, लेकिन लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसे देख सभी की बोलती बंद हो गई थी. 

रोहित शर्मा रिटायरमेंट की सभी अफवाहों पर लगा चुके हैं विराम

रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले थे. रोहित लॉर्ड्स में वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. इस पारी ने बता दिया कि हिटमैन वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेले बिना कहीं नहीं जा रहे हैं. सभी का मानना है कि जब तक वह नहीं चाहेंगे, उन्हें कोई हटा नहीं सकता है, क्योंकि रोहित का योगदान टीम इंडिया में अविश्वसनीय है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते ही इतिहास रच देगा ये भारतीय खिलाड़ी, बनाएंगा अनोखा रिकॉर्ड

'रोहित की जगह कोई नहीं लेगा जब तक….,' पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हिटमैन को लेकर कह दी ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close